kuch chapa hua लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
kuch chapa hua लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 3 जनवरी 2011

जनसंचार शिक्षाः चुनौतियां और अपेक्षाएं- आज का यथार्थ

जनसंचार शिक्षाः चुनौतियां और अपेक्षाएं- आज का यथार्थ

मीडिया शिक्षा के नाम पर अधिकतर मीडिया संस्थानों की दशा ठीक वैसी ही है जैसे कि मुंबई में एक्टिंग सिखानेवाले स्कूलों की. ये मीडिया संस्थान अपनी दुकान आम जनता के सपनो पर सजाते है . इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रभाव से अधिकतर घरो में " मीडिया और पत्रकारिता" को लेकर महिमा मंडन और एक गजब का आकर्षण बैठ गया है . उनेह (अभिवावक और छात्रों को ) लगता है कि मीडिया में आते ही उनके बच्चे को नौकरी , पद, प्रतिष्ठा , रुतबा और पैसा तुरंत मिल जाये गा जैसे किसी सिविल अधिकारी या कि हिट फिल्म के हीरो को रातो -रात मिल जाती है. पर हकीकत यह है कि संस्थानों से निकलने के बाद संघर्ष का एक अंतहीन सिलसिला शुरू हो जाता है. जिसमे फँस कर अच्छे से अच्छे छात्रों के होश गुम हो जाते है.

इस विषय को समझने के लिए हमे दो पहलुओ पर गौर करना होगा . पहला क्या मीडिया संस्थान अपने किये गए वादों को पूरा करते हुए पूरी ईमानदारी से छात्रों को प्रशिक्षित करने का काम कर रहा है या इस पेशे को महज थोड़े दिनों के लिए पैसा बनाने का एक साधन मात्र समझ रहा है. जैसा कि आज के अधिकतर मीडिया घरानों के मालिक समझ रहे है. दूसरा , इस पेशे में आने वाले छात्र क्या मीडिया की बहारी चमक- दमक देख कर इस पेशे में आ रहे है या उनमे सच में एक जूझारू पत्रकार बनाने के गुण मौजूद है . मेरे प्रश्न का कुल निचोड़ यही है कि क्या मीडिया और मीडिया संस्थान ऐसी स्थिति का शिकार तो नहीं हो गयी जहाँ हर कोई उसे दूहना चाहता है . कोई भी पेशा उसको चलनेवालो की काबिलियत और नीयत पर फलता - फूलता है . अगर इस पेशे में उनलोगों कि भरमार होजये जो इसका फायदा उठाने के लिए सिर्फ आयए है तो इस पेशे को बदनाम होने में ज्यादा वक्त नहीं लगे गा.
आज हालत यह है कि बिना किसी बुनियादी सुविधा के हर कोई मीडिया संस्थान की दुकान खोल कर बैठ गया है , और उसे चलाने के लिए अथिति लेक्चरार की भरमार कर लेते है . इससे मीडिया संस्थान का लेक्चरार रखने का स्थयी खर्च भी बच जाता है और अथिति लेक्चरार की औकात भी नहीं होती है कि वह मीडिया संस्थान के मालिको से छात्रों और खुद के लिए वाजिव सहूलियतो के लिए मुह्जोरी कर सके . नतीजा, मीडिया संस्थान के मालिको का मुनाफा और छात्रों और शिक्षक का घाटा. पर दोनों (छात्रों और शिक्षक)को नहीं मालूम कि वे क्या करे इस स्थिति से उबरने के लिए. या यू कहे शिक्षक को तो थोडा बहुत मालूम भी हो. पर इस घनी आबादी वाले देश में जहा बेरोजगारों की संख्या इतनी ज्यादा है वहां उसका मुहं खोलना अपने पेट में लात मारने जैसीवाली बात होगी और जो अच्छे मीडिया घरानों में नौकरी कर रहे है वो अथिति लेक्चरार का निमंत्रण इसलिए स्वीकार कर लेते है ताकि उनके रोजमर्रा के जीवन से थोडा बदलाव मिल जाता है और थोड़ी आमदनी भी हो जाती है साथ ही साथ बच्चो पर थोडा रोब मरने का मौका भी मिलजाता है . सभी की बल्ले- बल्ले . छात्रों का क्षणिक मनोरंजन हो जाता है और थोड़े देर के लिए वे दूसरी दुनिया में खो जाते है . मीडिया संस्थान की दुकानदारी थोड़े समय के लिए और चल जाती है.
मीडिया संस्थान की कही -कही हालत तो ऐसी है कि कंप्यूटर प्राय ख़राब रहते है या इन्टरनेट काम नहीं कर रहा होता है , कभी इलेक्ट्रोनिक मीडिया पढ़ने के लिए पूरे संसाधन मौजूद नहीं रहते है , प्रक्टिकल बस हवा में करवा दिया जाता है. छात्रों को व्यावहारिक पत्रकारिता की जगह किताबी ज्ञान बाटा जाता है . उनमे जिज्ञासा को बढ़ावा देने के बजाय उनेह "चुप रहो" सिखाया जाता है .जब कि एक पत्रकार का मूल गुण ही जबाब-तलब करने वाला होता है. जिरह करना कोई आसान काम नहीं है और आसान भी है . बेबजह तो सभी जिरह करते है पर "वजह के साथ जिरह करना" और अपनी बात निकलवा लेना एक कला है . इसे सीखने में वक्त लगता है .ये सब चीजे इन प्रशिक्षुको को नहीं सिखाये जाते है , या यू कहे कि उनेह "गहरे पैठने" नहीं सिखाया जाता है . कई छात्र तो ऐसे है कि उनेह 'कि' और 'की' मात्रा का प्रयोग तक नहीं आता , शब्दों और व्याकरण की गलतिय तो आम बात है. पर फिर भी उनका दाखिला हो जाता है और वो पास भी हो जाते है , डिग्रीधारी पत्रकार भी बन जाते है और बेरोजगार पत्रकारों की संख्या में वृद्धि करते है . ये एक ऐसा अंतहीन सिलसिला है जो आज के सभी क्षेत्र के शिक्षा जगत की कडवी सच्चाई है. ऐसा नहीं की इसका निदान मौजूद नहीं है. निदान है और सरकार -समाज से लेकर बुध्धिजीवी सभी को मालूम है पर सभी भारतीय परंपरा के अनुसार भगवान भरोसे बैठना पसंद करते है और अचानक किसी क्रांति की उम्मीद लगाये रहते है .
लाखो- लाखो की फीस दे कर कितने गरीब माँ- बाप अपने नौ- निहालो को कुछ बंनने बड़े शहर भेजते है . पर यहाँ बेचारे माकन -मालिक ,दोस्तों ,मीडिया संस्थान की दुकानदारी और अपने मासूम सपनो द्वारा ही छल लिए जाते है. दुःख की बात यह है कि मार्ग दर्शन के बजाए इनेह भटकाव ही हाथ लगता है .कितने ऐसे छात्र मिलेगे जिनेह सही मार्ग दर्शन अगर दिया जाये तो एक अच्छे पत्रकार साबित होगे और कुछ इस पेशे में जीवन यापन कर लेगे और कुछ को तो वक्त रहते पहले ही बता दिया जाना चाहिए कि आप माँ- बाप का पैसा इसमें बर्बाद न करके कोई अच्छी जगह अपनी क्षमता के अनुसार काम ढूढ़ ले. वक्त रहते सही सलाह पा कर इन किशोर-किशोरियो के जीवन में भटकाव कम आएगा .पर हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था और लोगो का लालच इस बात की गूंजईश हमारे जीवन में कम रखता है. कई बेचारे एक दमदार पत्रकार बनने के सपने लेकर जब मीडिया की दुनिया में कदम रखते है तो मीडिया की जमीनी सच्ची से जब इनका साबका पड़ता है तब कोई भी पढाया गया किताबी आदर्श इनको दिखी नहीं पड़ता , तब तिलमिला कर रह जाने के आलावा और दिशा भ्रम होने के अलावा इनके पास कोई चारा नहीं रहता . माँ- बाप का इतना रुपया फूक कर जब ये मीडिया में उतर चुके होते है तब घर जाना इनेह बेमानी सा लगता है. घर वालो से आंख मिलाने की हिम्मत इनमे नहीं होती. कुछ दूर चल कर शायद सफलता हाथ लग जाये, तरह -तरह के किस्से कहानिया इनका संबल बनजाते है जो थोड़ी दूर चलने का तो सहारा तो इनेह देते है पर पूरे तरीके से जीवन जीने की सीख इनेह नहीं दे पाते है. एक भटकाव में इनकी जिंदगी पहुच जाती है. जो देश , समाज और मीडिया के भटकाव की कहानी भी है. और आज का यथार्थ भी. इस समय नवमी कक्षा में पढ़ी आचर्य विनोभा भावे की एक लेख मुझे बहुत याद आती है जो यह कहता है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी है जो पढ़ते वक़्त किसी छात्र को न्यूटन , बड़े नेता ,बड़ा इन्सान बनने का सपना तो दिखाता है पर जैसे ही उसका सामना यथार्थ के धरातल से होता है वो नून - तेल ,लकड़ी के जुगाड़ में पंड जाता है. तब सारे सपने हवा में उड़ जाते है . यही हाल आज के पत्रकारिता के छात्रों का है . बेचारे पढ़ते वक़्त दुनिया -देश बदलने के सपने देखते है और हकीक़त में अपने काम करने की जगह और नौकरी के हालत को ही नहीं बदल सकते . यही आज की सच्चाई है .
आज की मीडिया शिक्षण संस्थान न तो स्थाई शिक्षक की व्यवस्था रखती है न शोध की व्यवस्था करती है . जिससे न तो छात्रों का विकाश होता है ,न ही शिक्षक का, न ही मीडिया शिक्षण का . बिना स्थाई शिक्षक व्यवस्था के मीडिया शिक्षण बेमानी है. बिना शोध के कोई व्यवस्था कैसे प्रगति कर सकती है. यही हाल मीडिया शिक्षण संस्थान और व्यवस्था का हाल है. जो आगे जाकर पुरानी या अप्रासंगिक हो जानेवाली है.


माधवी श्री

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2009

आज जहा महिलाये हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है वही उनपर दूसरी और लगातार जद्तियो- अत्याचार की खबरे भी लगातार आ रही है . २००९ में जहा आई ए एस की सर्विस में महिला ब्रिगेड ने अपना परचम लहराया है तो वही दूसरी और रास्ट्रीय महिला आयोग ,विभिन्न राज्यों की महिला आयोगों, महिला अपराध सेल के समक्ष महिलाओ के खिलाफ बढती जद्तियो के आकडे भारत में महिलाओ की स्थिति के दो पहलू उजागर करते है. एक और जहा महिलाओ के प्रति समाज ,माँ- बाप का रवैया बदला है वही समाज में पूरी तरह से अपेक्षित बदलाव नहीं आये है . इस कारण जिसतरह के कामो के लिए महिलाओ को चुना जा रहा है उससे समाज का जो जटिल चेहरा उभरता है वो यही कहता है कि महिलाओ को स्थान तो मिल रहे है पर निर्णय लेने वाले पदों के लिए नहीं .इसी कारण मिस मेरठ तो प्रियंका तो चुन ली जाति है पर अपने मनपसंद के काम के लिए घर से बहार निकल कर शोषण के अंत हीन दलदल में वो फस जाति है अंत में सम्पति के अधिकार के लिए बोखालाई प्रियंका के हटो माँ- बाप का खून हो जाता है . प्रियंका की कहानी तथाकथित आधुनिक महिलाओ के शोषण और हार की कहानी है और निक्कमी व्यवस्था ,दोहरे माप दंड के समाज की कहानी है. ये उन तामम महिला संगठनो और महिला आयोगों के निकामेपन की कहानी है जो उदित नारायण, मटुक नाथ या यू कहे हाई प्रोफाइल टीवी में प्रर्दशित केसों के लिए समय तो निकल लेती है पर जरूरतमंद लड़कियो को सब्र का पाठ पढ़ने के अलावा इनके पास कोई काम नहीं रहता.
पंचायती राज में भले ही महिलाओ को आरक्षण मिलगये हो ३३% तक और बिहार में तो ५०% आरक्षण दे दिए गए है ,पर महिला सरपंच का काम उनके पति -बेटा -पिता या घर का कोई पुरुष संभालता है ऐसी खबरे प्राय आती रहती है. ऐसा नहीं है कि यह समाचार सिर्फ पंचायत के दरवाजे से आते है राजनितिक, व्यावसायिक , पत्रकारिता, फिल्म हर तरह के पेशो से इस तरह कि सूचना आती रहती है. महिलाओ कि तरक्की के पीछे उसकी परवारिक पृष्ठ भूमि का होना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है. यही समाज का असली चेहरा है.
संसद में भी जो महिला आरक्षण की मांग पिछाले ११ वर्सो से टरकई जा रही है उसके पीछे भी पुरुष सांसदों की असुरक्षा की भावना काम कर रही है. वे सीट बढ़ने की बात मानने पर आरक्षण देने का इशारा तो कर रहे है पर जो सीटे अभी है उनमे से बटवारा नहीं चाहते. ये सिर्फ संसद की सच्चाई नहीं है वल्कि हमारे घरो की भी सच्चाई है. जहा हम अपनी बेटियो को अपने हिस्से से कुछ नहीं देना चाहते बल्कि अलग से कुछ देने पर विस्वास करते है. इसी कारण हम सहर्ष दहेज़ तो देना स्वीकार करते है पर सम्पति में उसका हक़ अभी तक अस्वीकार करते है.

दिल्ली का विकास

दिल्ली का विकास जिस तेजी के साथ हो रहा है उतनी ही तेजी के साथ इसकी समस्याए बढ़ती चली जा रही है. यहाँ अपने सुनहरे भविष्य की तलाश में हर कोई आता है , ये उनका हक है और दिल्ली को उनकी जरूरत भी है .पर बात यह है कि क्या सरकार दिल्ली या दिल्लिवासियो कि समस्यों को भाप प् रही है है पहले से . या ऐसा तो नहीं कि भाप कर भी नासमझ बनी हुई है. किसी भी सरकार की सफलता उसके नागरिको की समस्याओ को पहले से भाप कर उसके निपटारे में होता है. पर सरकार तो यहाँ जब समस्या सर पर आजाती है तब जा कर चेतती है. ज्यादातर समय तो सर पर आजाने पर भी नहीं चेताती. तीन बार दीली दरबार में अपनी जीत दर्ज करा चुकी शीला सरकार के दफ्तर में तो राम -राज्य चल रहा है. सभी उनके चेहते नौकरशाह . है किसी कि मजाल जो सरकार के खिलाफ कोई न्यूज़ देने कि जुर्रत कर सके?
कोमन वेअल्थ गेम कि तैयारी का आलम तो यह है कि अंतर -राष्ट्रीय स्तर पर से हमे डांट पड़ जाती है, प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को गुहार लगाई जाती है कि वो आकर हस्तक्षेप करे . यह घटना विश्व समुदाय को क्या मेसेज भेजता है ? क्या हमारी अंतर -राष्ट्रीय स्तर कि साख को बट्टा नहीं लगता?
क्या दिल्ली इस अंतर -राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए पूरी तरह से तैयार हो रही है? सिर्फ कुछ खास - खास जगह के बस स्टैंड के पुराने मॉडल को हटा कर नए मॉडल के स्टील के बस स्टैंड लगा दिए या यू कहे खड़े कर दिए जा रहे है. इन नए चमकीले बस स्टैंड कि हालत यह है कि विकलांगो के लिए जो स्टैंड के साथ ढलान बनी है उससे कितनी बार दो पाव वाला आदमी भी फिसल कर गिर जाता है. गौर करने कि बात है कि विकलांग व्यक्ति उस बस स्टैंड कि ढलान तक कैसे पहुचे आसानी से ताकि वो बस पकड़ सके ? हमारे नौकरशाह जो विदेशो से मॉडल चुरा कर लाते है कभी इस बात पर गौर किया है कि ढलान के बाद जो फुटपाथ है वह किस लायक है कि जिसमे अच्छा - खासा आदमी भी ढंग से नहीं चल पता. विदेशो में एक सरल रेखा- सामान स्तर पर फुटपाथ और बस - स्टैंड बने होते है. हमारी दिल्ली की तरह नहीं. जिसे देख कर लगता है कि मानो रात को हनुमान जी ने आकर उस बस स्टैंड को गलती से वहा छोड़ दिया हो.
अ़ब दूसरी बात करे, सिर्फ दो -चार जगहों के बस स्टैंड सजा कर के दिल्ली का चेहरा चमकाने के बजाय पूरी दिल्ली के बारे में सोचा जाता जहाँ कही -कही तो समूचा बस स्टैंड ही नहीं है. पोश एरिया के पुराने बस स्टैंड को उखाड़ कर नए बस स्टैंड लगाने का जो खर्च आ रहा है दोनों मिला कर तो पुराने -पिछडे इलाके की दिल्ली का भला किया जा सकता था. ये हालत देख कर ऐसा लग रहा है कि "जिसके सर पर तेल होता है ,लोग उसके सर पर और तेल डालते है " वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. पोश इलाको की सडको का भी बहुत बेहतर हाल नहीं है. साउथ एक्स, डिफेन्स कालोनी की सड़के आपको हमेशा खुदी- फुदी मिल जायेगी . जिसे देख कर नहीं लगता की आप किसी पोश इलाके में घूम रहे है. दिल्ली में साउथ एक्स के बी ब्लाक का यह हाल है कि वहा की नाली हमेशा बहती रहती है जिसे देख कर किसी को भी लगेगा कि ये कोई गाँव है क्या या दिल्ली का कोई समृद्ध इलाका ? न्यू फ्रेंडस कालोनी में तो पिछाले एक -डेढ़ महीने से जो हड़प्पा - महान्जोदारो कि खुदाई चल रही है उस को अंत होने का नाम ही नहीं है सिर्फ नाली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ये हाल है तो बड़े विकास कर्यकरामो का क्या होगा?
डेढ़ महीने से वहा कि जनता एक दूसरे से लड़- भीड़ कर गाड़ी - रिक्शा - साइकिल चला रही है,पैदल वालो का क्या कहे बेचारे हमेशा ही रोते रह जाते है.

अब बात करे यहाँ के दिल्ली निवासियो की क्या वे आने वाले विदेशी मेहमानों का दिल जितने की तैयारी कर रहे है या उनेह लूटने की ? जैसा अनुभव ले कर हमारे विदेशी मेहमान यहाँ से जायेगे उस पर ही हमारी छवि और पर्यटन विभाग की छवी निर्भर और उसकी भविष्य में होनेवाली कारोबार निर्भर करती है. क्या हम अपने दिल्लिवासियो को कुछ मंत्र नहीं दे सकते जिससे कि वो इन विदेशी मेहमानों के दिल पर छा जाने का काम करे और दिल्ली के लिए पर्यटन के दरवाजे खोल दे . और कई लोगो को रोजगार भी उपलब्ध करवा सके. पर जिस तरह से स्थानीय दिल्ली निवासी बाहर से आये छात्रों से साथ बदसलूकी करते है किराये और सुबिधा के लिए उसे देख कर तो नहीं लगता कि हम विदेशी मेहमानों का दिल जीत सके गे और अपनी साख बना सके गे.
और अंत में दिल्ली पुलिस की भूमिका - क्या पुलिस इतने बड़े कार्यकर्म के लिए सबेदनशील तरीके से तैयार हो रही है. छोटे व्यापारियो की तो वो हर समय माँ - बहन एक करने में लगे रहते है. उनसे रिश्वत भी लेते है. ये मौका उन बेचारो के लिए भी कमाने का है सिवाय कि बड़ी मछलियो के क्या उनको सही से तरह से वे संभल सकेगे. आम जनता के साथ पुलिस का व्यहवार कैसा रहता है उस पर मै कोई टिपण्णी नहीं करना चाहती हु. पर विदेशो में पुलिस का रोल मददगार का होता है यहाँ एक हक्नेवाले गरेडिया का . क्या इस भूमिका में कुछ बदलाव लाया जा सके गा.
और एक बात जहा गुंड होगा मख्खिया तो आयेगी ही. विदेशियों को देख कर अगल बगल के राज्यों से चोर - उचक्कों -बदमाशो का भी खतरा बढ़ जाये गा. उससे पुलिस कैसे निपटने कि तैयारी कर रही है? क्या इन सभी संभावित राज्यों से पुलिस का तालमेल अच्छा है? इन सब बातो पर धयान दिए बिना तो दिल्ली कि छवी सुधरने से रही.

महिला पुलिस और समाज का नजरिया

समाज में महिला पुलिस को लेकर कई तरह की गलत फहमिया है जिस के कारण आज पुलिस का पेशा महिलाओ में उतना लोकप्रिय नहीं रहा जितना मॉडलिंग,फिल्म ,शिक्षा अन्य पेशे लोकप्रिय है. उच्च
पदों पर तो महिला पुलिस को इज्ज़त मिल जाती है समाज में पर कांस्टेबल के पदों पर उसे सम्मान के लिए संघर्ष करना पड़ता है. यह हाल सिर्फ समाज का नहीं है महिला कांस्टेबलओ को अपने अमले में भी दोहरे मापदंडो का सामना करना पड़ता है. ड्यूटी निभाने ,पोस्टिंग को लेकर उनके साथ भेद -भाव की खबरे आम है . कांस्टेबल पद पर कार्यरत महिलायों में इतना साहस और एक जुटता नहीं होती कि वे अपने बड़े अधिकारियो की शिकायत कर सके. न ही उनका कोई संगठन है कि वे अपनी बात एक जुट हो कर सामने ला सके. वैसे भी पुलिस में महिलाओ का प्रतिशत ३.२९% ही है . जो पुरुष पुलिस की तुलना में काफी कम है ,इसके कारण भी वे कमजोर पड़ जाती है.


विदेशो में यूरोपियन महिला पुलिस संगठन मौजूद है, अंतर राष्ट्रीय स्तर पर भी महिला पुलिस का एक संगठन मोजूद है. पर भारत में अभी तक ऐसा कोई संगठन नहीं बना है. वैसे पुलिस में महिलाओ का प्रतिशत देखते हुए इसकी उम्मीद भी कम लगती है. पर तमिलनाडू में महिला पुलिस का प्रतिशत काफी उत्साहवर्धक है(१०.३२%) . दिल्ली चौथे स्थान पर ५.०३% के साथ महिला पुलिस कर्मियो के साथ खडा है. बिहार में एक भी महिला थाने का न होना अपने आप में एक खबर है. पर बिहार की दबाग महिला आईपीएस अधिकारी शोभा अहोतकर भी हमेशा अपने कामो के लिए खबरों में जानी जाती रही है. ऐसा नहीं है कि पूरे विश्व में महिला पुलिस की संख्या उत्साह जनक है अमेरिका (११.२%),कनाडा (१६.५%),इगलैंड (१९.५%) दक्षिण अफ्रीका (१६.६७%) के आकडे भी काफी उत्साह वर्धक नहीं है, पर स्थिति भारत से काफी बेहतर है. अभी भारत में महिला पुलिस कर्मियो को बदलाव के लिए काफी मुखर होना पड़ेगा .
पुलिस में महिलाओ की उपस्थिति की वकालत करे वालो का मानना है कि इससे महिलाओ अपराधियों और पीडितो के प्रति संवेदनशीलता बढेगी . पर मीडिया में कई आने वाली खबरों में महिला पुलिस द्वारा महिला पीडितो के प्रति असम्बेदंशील व्यहवार से इस अवधारणा को अघात पहुचता है. पर इन खबरों से हमे महिलाओ की पुलिस में उपस्थिति पर एक तरफा विचार भी नहीं करलेना चाहिए. यकीनन आने वाले दिनों में महिलाओ की उपस्थिति से समाज और पुलिस में परिवर्तन अवश्यम्भावी है.

महिला पत्रकारों की कहानी

जब पत्रकारिता में पुरुषों का वर्चस्व था और जल्दी किसी महिला का इस पेशे में होना एक दुर्लभ बात मानी जाती थी तब से इस पेशे से जुडी नीरजा चौधुरी आज दिल्ली में स्थित महिला पत्रकारों के प्रेस क्लब की अध्यक्ष ही जिसमे 550 से अधिक केवल महिला पत्रकार सदस्य है. ३५ वर्षो से आधिक के अपने लम्बे सफ़र में नीरजा ने कई उतर -चढाव देखे है. अपने पुराने दिनों को याद करती हुई नीरजा कहती है कि ६० के दशक में जब मुंबई में वे "हिम्मत " से जुडी थी तब the statesman के तत्कालीन संपादक कुलदीप नैयेर ने एक समारोह में कहा था कि - हम महिलाओ को प्रेफेर नहीं करना चाहते क्यों कि प्रशिक्षित करने के बाद वे शादी करके चली जाती है . उनके लिए नौकरी वेटिंग रूम की तरह होता ही. ७० के दशक में यही तस्वीर ३६० का यू टर्न लेती है. ७० के दशक में the statesman के तत्कालीन संपादक सी आर ईरानी कहते है कि - हम महिलाओ को पत्रकारिता में प्रेफेर करते है क्यों कि वो सीरियस , समर्पित और भरोसेमंद होती है . नीरजा मानती है कि यह एक दशक का बहुत बड़ा क्रन्तिकारी बदलाव है . नीरजा के लम्बे पत्रकारिता के कैरीअर में खुद को एक पॉलिटिकल पत्रकार की तरह स्थापित करने के लिए उनोहने कभी देर रात पार्टी , क्लब , इधर-उधर बेबजह दौड़ने का सहारा नहीं लिया . अपने परिवार और काम के बीच में संतुलन स्थापित करने के लिए नीरजा बतलाती है की जब वो इंडियन एक्सप्रेस में थी तब सुबह की मीटिंग में रहने होने के बाद वे सीधे घर की और दौड़ती थी , तभी उनोहने गाड़ी भी खरीदी थी अपने काम में सामंजस्य स्थापित करने के लिए. जब उनके सहकर्मी ऑफिस के बाहर चाय-पानी पीते थे तब वे अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम गुजर रही होती. इसके बाद वे फिर ऑफिस की और दौड़ती ,या अपने सोर्स की तरफ. नीरजा कभी अपनी स्टोरी के लिए एक सोर्स पर निर्भर नहीं रही है. वे सब से बात -चीत करना पसंद करती है. हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की नीरजा युवा पत्रकारों के साथ भी उतनी ही गरम जोशी के साथ मिलती है जितना कि वे अपने वरिष्ट पत्रकार मित्रो और राजनेताओ के साथ मिलती है. ये नीरजा की ही पारखी नजर का कमाल है कि १९९५ में वो सोनिया गाँधी पर लिखती है -" AT THE MOMENT SHE IS MORE LIKELY TO POSITION HERSELF IN SUCH A WAY SO THAT SHE CAN BE THE POWER BEHIND THE THRONE ". ये उनोह ने एक दशक पूर्व तब लिखा था जब २००४ में सोनिया गाँधी ने अपने प्रधानमंत्री न बनाने की प्रसिद्ध घोषणा की थी .
नीरजा का नाम अगर पॉलिटिकल पत्रकारिता में आदर के साथ लिया जाता है तो शांता सरबजीत सिंह का नाम कला और संस्कृति पत्रकारिता में परिचय का मोहताज नहीं है . उनोह ने THE FIFTIETH MILESTONE; A FEMININE क्रितिकुए नामक पुस्तक लिखी जिसमे ५० महत्वपूर्ण महिलाओ के बारे में जानकारी दी गयी है. जो भारत के ५० स्वाधीनता वर्षगाठ के अवसर पर आई . इसके अलावा NANAK, THE GURU भी उनोह ने लिखी है. वे consultant for UNESCO and the World Culture Forum Alliance ( WCFA) जैसी अंतररास्ट्रीय संस्था की सलाहकार भी है. १९७२ से वेHindustan Times में नृत्य पर निरंतर लिख रही है और गुलाबी अखबार " The Economic टाईम्स" की स्थाई स्थाभ्कर है २५ वर्षो से ज्यादा (१९७०--२०००) . इसके अलावा देश - विदेश के अन्य पत्र- पत्रिकाओ में निरंतर उनके लेख छपते रहते है. उनोहने देव्दाशी परंपरा और लदाख की संस्कृति पर एक वृत्त चित्र भी बनाये है. वे कई रास्ट्रीय और अंतररास्ट्रीय स्तर की कमिटी में रही है और रास्ट्रीय फिल्म समारोह में जूरी के पड़ को भी सुशोभित किया है. इसके अलावा कैनंस और बर्लिन अंतररास्ट्रीय फिल्म समारोह में उनेह लगातार बुलाया जाता है भारतीय मीडिया में लेखन के लिए. शांता - नीरजा की पीढी में पत्रकारिता के क्षेत्र में कोमी कपूर ,उषा राय , कल्याणी शंकर का नाम उनके कामो के कारण लिया जाता है . ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली के पॉवर सर्कल का ऐसा कोई भी गॉसिप नहीं है जो कोमी कपूर और उनके पत्रकार पति को मालूम न हो. उषा राय जब टाईम्स ऑफ़ इंडिया में थी और जब वे पहली बार गर्भवती हुई तो उनोहने छुट्टी मांगी तब उनेह कहा गया - the rule books had to be consulted for TOI had no tradition of maternity leave. ऐसा कहा जाता है कि जब वरिष्ठ पत्रकार बच्ची काकरिया statesman में नौकरी के लिए गयी तो उनेह यह कह कार मना करदिया गया कि स्तातेस्मन में महिला टॉयलेट नहीं है. आज की महिला पत्रकारों को यह जान कर आश्चर्य होगा कि नौकरी न मिलने कि यह भी वजह हो सकती है.
महिला पत्रकारों के लम्बे संघर्ष का नतीजा है कि आज पत्रकारिता का परिदृश्य बदल है. पर उपस्थिति बदली है स्थिति नहीं. दिल्ली में भास्कर की तेज तर्रार पॉलिटिकल पत्रकार स्मिता मिश्र जो अपने बीजेपी कवरेज के लिए जानी जाती है
उनोह ने जब दस साल पहले पत्रकारिता शुरू की थी जम्मू - कश्मीर जैसे सवेदनशील इलाके से तो महिला पत्रकारों को हार्ड बीट नहीं दिया जाता था केवल संस्कृति -सेमिनार तक उनेह सीमित रखा जाता था. जब स्मिता ने आर्मी,पुलिस और राजनीती जैसे मुद्दे पर लिखना शुरू किया तो उनेह ओउत्सिदर होने का दंश झेलना पड़ा . पर अपने काम से उनोह ने सब का मुंह बंद कर दिया. आर्मी के द्वारा बुलाई गयी "पत्रकारों की विजिट गाव में " से उसने युवा महिलाओ के आपरेशन की ऐसी स्टोरी अमर उजाला वालो के लिए ब्रेक की कि उसके सारे एडिशन में उसे लेलिया गया . इसके बाद तो आर्मी वाले उससे सतर्क रहने लगे और उसे काम में म़जा आने लगा.
]ज्योति मल्होत्रा का नाम विदेश मामलो कि जानकर के रूप में सम्मान के साथ लिया जाता है. २५ वर्ष के लम्बे सफ़र में ज्योति ने अपनी शुरुआत कोलकाता के telegraph अखबार से कि थी. उसके बाद वे इंडिया एक्सप्रेस, टाईम्स ऑफ़ इंडिया , मिंट आदि कई अखबारों से गुजरते हुए आज दिल्ली में स्वतंत्र पत्रकार है. ज्योति कि यादगार रिपोर्टिंग में २००१ कि मुशरर्फ का आगरा सम्मेलन रहा जब वे ९ माह की गर्भावस्था में थी. उस समय उनेह बड़ा रोमांच आया था रिपोर्टिंग करने में. ज्योति बताती है कि उनके सभी सहकर्मीयो ने उनके साथ भरपूर सहयोग किया था. वे ज्योति के सामने सिगरेट नहीं पीते थे, ज्योति ने खुद सिगरेट उस समय छोड़ रखी थी.
वर्तिका नंदा जो NDTV के दिनों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपने अपराध के सवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती है का मानना है कि महिला पत्रकार को अपने महिला होने कि पहचान को बचाए रखते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए. उनके यादगार रिपोर्टिंग में उत्तरी दिल्ली का एक दहेज़ हत्या का मामला है जिसमे मृतका के आखो में उसके ससुराल वालो ने सुई चुभो कर मारा था. वर्तिका बताती है कि उसने रिपोर्टिंग ख़तम करके उस मृतिका की साँस से कहा - आंटी जब आप की बेटी के साथ भी ऐसा हो तो मुझे जरूर बुलाना.

काफी लम्बी यात्रा करचुकी महिला पत्रकारों की बड़ी लम्बी लिस्ट है - जिसमे शुभा सिंह ,अन्नू आनंद , पारुल जो दिल्ली जनसत्ता में एडिशन भी संभालती है ,सेवंती नैनं जो अपना the hoot .org नामक मीडिया पर वेब साईट चलती है ,मनिका चोपडा, .हिनुस्तान अखबार की संपादक मृणाल पाण्डेय . दिल्ली के प्राय सभी रास्ट्रीय -अंतररास्ट्रीय अखबार - पत्ररिकाओ में महिला पत्रकारों ने अपनी महत्वपूर्ण जगह बना ली है. ये सब उनके लगातार कठिन परिश्रम की नतीजा है.

अभी हाल में २ नवम्बर को चंडीगढ़ प्रेस क्लब की ओर से आयोजित महिला पत्रकारों पर केद्रित सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकार ननकी हंस ने कहा कि कमसे कम ४०% महिलाये जो मीडिया में है काफी लम्बे समय से अपने पदोन्नति का इन्तेजार कर रही है. आगे ननकी कहती है कि महिलाये शोषण को चुपचाप सहने की आदी हो गयी है .उनोह ने इस बातकी ओर सभी का ध्यान दिलवाया कि उत्तर - पूर्व राज्यों में केवल २५ महिला पत्रकार है. ननकी हंस ने कहा कि कमसे कम ४०% महिलाये जो मीडिया में है काफी लम्बे समय से अपने पदोन्नति का इन्तेजार कर रही है. आगे ननकी कहती है कि महिलाये शोषण को चुपचाप सहने की आदी हो गयी है .उनोह ने इस बातकी ओर सभी का ध्यान दिलवाया कि उत्तर - पूर्व राज्यों में केवल २५ महिला पत्रकार है.इस सम्मलेन में यह बात भी निकल कर आयी कि टॉप एडिटोरिअल पोसिशन में केवल ६% महिलाये है .

दिल्ली में भारतीय महिला पत्रकार कोर्प्स की स्थापना की कहानी भी महिला पत्रकारों की कहानी से कम दिलचस्प नहीं है. एक बार १८ महिला पत्रकारों ने प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के प्रागन में बैठ कर निर्णय लिया की उनका भी अपनी एक ऐसी जगह होनी चाहिए जहा सभी महिला पत्रकार एक दूसरे से मिल सके. आपस में चर्चा कर सके. वरिष्ठ पत्रकार सरोज नागी जो इस गोष्ठी में शामिल थी का कहना है कि यह क्लब पीसीआई की प्रतिछाया नहीं है बल्कि महिलाओ के लिए अपने एक स्थान की कल्पना थी. नीरजा कहती है कि उन १८ महिलाओ ने १००० रुपये अपने पास से निकले और एक फंड तैयार हो गया. फिर जगह के लिए जद्दो जहद की गयी . उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के हस्तक्षेप से लुटियन दिल्ली में संसद का एक खाली बंगला महिलाओ को अपने प्रेस क्लब के लिए मिला. पहली बैठक में सभी अपने घर से लाये हुए दरी - कुशन पर बैठी. उन १८ दूरदर्शी महिला पत्रकारों के नाम है मृणाल पांडे , उषा राय,कल्याणी शंकर ,रश्मि सक्सेना,

कोमी कपूर , हरमिंदर कौर, अनीता कात्याल , कुमकुम चढ्ढा ,मनिका चोपडा , राधा विस्वनाथ , नीरजा चौधरी, पामेला फिलिपोसे, ऋतंभरा शास्त्री , रश्मि सहगल, सुषमा रामचंद्रन ,सरोज नागी , शीला भट्ट और अमृता अभरम . आज ये १८ महिलाओ पत्रकारों की संख्या बढ़ कर ५०० से ऊपर हो गयी है . जिसके क्लब में मीरा कुमार, कृष्ण तीरथ , प्रणब मुकर्जी ,पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी तक आचुके है.प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह अपने प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत महिला पत्रकारों के दल को संबोधित कर शुरू करते है. ये महिला पत्रकारों की जमात की मह्तावता को रेखांकित करती है.

मंदी के दौर में महिलाये

आये हुए इस मंदी के दौर ने जहाँ सभी विश्व- व्यापार जगत को प्रभवित किया है वही छोटे - छोटे बसेरो और घरेलू महिलाओ को भी बुरी प्रभावित किया है.साहित्य और कला जगत से जुड़े लोग इस दौर को कैसे देखते है और इनकी व्याख्या कैसे करते है इससे हमे मंदी को अलग तरीके से समझने में मदद मिलती है . कवियत्री और संबेदनशील लेखिका अनामिका के शब्दों में मंदी के इस दौर में मीडिया द्वारा बनाई " सुपर माँ " की भूमिका में कैद "आम माँ " मंदी की मार में ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदने में असक्षम हो रही है और घर में बच्चो के गुस्से का शिकार हो रही है . मीडिया ने आज "सुपर माँ " की छवी ऐसी बना दी है जिसका अर्थ सफल माँ होने का पर्याय वही माँ है जो सिर्फ ज्यादा से ज्यादा सामान और घर के लिए साजो -सामान की वस्तु उपलब्ध करवा सके. इसमें भावना और संवेदना के लिए जगह बहुत कम पड़ गयी है. . पति, बेटा और परिवार के अन्य पुरुषों के लिए भी वो " बाक्सिंग की पंचिंग बैग " की तरह है जिनपर घर के पुरुष अपना गुस्सा ,क्षोभ, बाहर का गुस्सा निकलते है . इन हालातो में जब घरेलू महिलाये घर के बजट से जूझ रही है उसी समय घर के पुरुषों का अतिरिक्त दबाब भी उनेह झेलना पड़ जा रहा है क्योकि मंदी की मार झेल रहे पुरुष कारोबार की परेशानिया घर आ कर स्त्रियों पर ही निकलते है. अनामिका के इस कथन पर अगर गौर करे तो पाएगे कि मध्यवर्ग की महिलाये अपने जीवन स्तर और बजट की कमी के बीच लगातार संतुलन बनाने का युद्घ लड़ रही है.
वही लेखिका कमल कुमार मंदी से जूझती कारपोरेट जगत की महिलाओ की कशमकश बताते हुए कहती है कि मंदी के इस दौर में अच्छे से अच्छे पदों पर कार्यरत महिलाए या तो अपनी नौकरीयां गवा बैठी है, या उनकी सैलरी कम कर दी गयी है , या उनकी बोनस - पदौनात्ति रोक दिया गया है, ऐसे हालत में जिन्होंने क़र्ज़ पर घर ,मकान ,गाड़ी या घर की अन्य जरूरी वस्तुओ को लिया है उनके लिए बड़ी विकट समस्या हो गयी है बजट में संतुलन बैठना. जो महिलाये फॅमिली प्लानिंग के कारण माँ बनाने के लिए नौकरी छोड़ कर सिर्फ अपने पति की कमाई के भरोसे घर बैठ गयी है उनकी परेशानी के बारे में हम कल्पना भी नहीं कर सकते. कमल जी कहती है कि ये सब उनका आँखों देखा हाल है, कोई सुनी सुनाई बात नहीं. उनके परिचित एक परिवार है जिसमे पति को रात गए देर तक काम करना पड़ रहा है सिर्फ अपनी नौकरी बचाने के लिए. प्रमोशन रोक दिया गया है, ऐसी स्थिति में घर की गृहदी पर जो मानसिक दबाव पड़ रहा है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती. एक अनिश्चतता की तलवार घर की स्त्री पर लगातार टगी रहती है. ऐसे में परिवार एक नाहक मानसिक दवाव में लगातार जी रहा है. कमल जी के अनुसार विदेशो में अब मंदी के असर के कम हो जाने पर वहां कर्मचारियो की सैलरी बढा दी जा रही है, वही भारत में अभी तक सकारात्मक करवाई नहीं शुरू की गयी है इस कारण बहुत सारे गैजरूरी समस्याए अभी भी हमारे समाज और पारिवारिक जीवन का हिस्सा बने हुए है.
गाँधी गुजरात विद्यापीठ ,अहमदाबाद में गुजराती भाषा की विभाग प्रमुख श्रीमती उषा उपाध्याय गुजरात में डायमंड व्यवसाय से जुड़े कई गरीब मजदूरो और उनकी स्त्रीओ की व्यथा बताती है कि वहां मजदूर सपरिवार आत्महत्या कर रहा है जिस कारण महिला भी इस अस्मिक त्रादसी का शिकार सपरिवार हो रही है.वही सिक्के का दूसरा पहलू उजागर करते हुए बताती है कि गुजरात में कारपोरेट क्षेत्रो में महिला कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा और कर्त्व्यप्रनता के कारण उन्हें नौकरियो से कम निकला जा रहा है.उनकी ईमानदारी के कारण वे पुरुषों की तुलना में कारपोरेट क्षेत्रो की पहली पसंद बनी हुई है . पर उषा जी की बातो का दूसरा निष्कर्ष यह भी निकलता है कि महिलाये अपना पारिवारिक जीवन दावं पर लगा कर अपनी नौकरी बचा रही है. धोखा और गडबडी कम करने के कारण वे कारपोरेट दुनिया कि पहली पसंद बनी हुई है.
"महिला लेखिकाओ पर क्या मंदी का असर पड़ा है " इस पर राजकमल प्रकाशन समूह के कर्ताधर्ता श्री अशोक महेश्वरी का कहना है कि चूकि हिंदी का पाठक वर्ग काफी समृद्ध परिवार से नहीं होकर आम जनता होती है इस कारण उनके व्यवसाय पर उतना प्रभाव नहीं पड़ा है. चूकि "महिला लेखिका " जैसी अलग श्रेणी विभाजन वे नहीं करते, इस कारण वे इस बारे में कुछ अलग से नहीं कह सकते. अशोक जी ने कहा कि हिंदी आज उन्नति कर रही है , पहले "मॉल" वगेरा में हिंदी की किताबे नहीं रखी जाती थी पर आज हिंदी की किताबे अग्रेजी की किताबो के साथ प्रतियोगिता कर रही है. इस कारण इसमें गुणवत्ता की दृष्टी से काफी बदलाव आये है.

मंदी के इस दौर में दिल्ली में छोटा सा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने में जब खून - पसीना एक हो जा रहा है तब उस समय अंतररास्ट्रीय स्तर का १२ दिवसीय ,२०० से भी अधिक कार्यक्रमों के साथ २३ स्थानों पर देशी-विदेशी कलाकारों के साथ एक साथ प्रस्तुत होना जिसमे सयुक्त राष्ट्रमंडल देशो के कलाकार भी शरीक कर रहे हो आसान काम नहीं है. पर इस असंभव काम को संभव कर दिखाया है प्रतिभा प्रह्लाद और अर्शिया सेठी की जोड़ी ने बिना किसी सिकन और गडबडी के . जब प्रतिभा जी से पूछा गया कि यह काम कैसे संभव हुआ इस मंदी के दौर में तो वे सहजता से कहती है कि इन तीन सालो में वे और अर्शिया लोगो तक शायद ये बात पहुचने में सफल हुए है कि वे भारत को विश्व के संस्कृतिक- कैलेंडर में स्थापित करना चाहते है. आगे प्रतिभा जी कहती है कि एक बार अगर कोई अपने मन से अहम् निकल कर काम के प्रति समर्पित हो जाये तो सरकार, नौकरशाह,उद्योगपति , सीइओ ,स्वयंसेवक,सहयोगी सभी आपके लिए काम करने के लिए तात्पर्य हो जायेगे.

बुधवार, 25 नवंबर 2009

POLICE & NEW MEDIA

बदलते समय के साथ नई युवा पीढी भी बदल रही है . समाज भी बदल रहा है और समाज के हर हिस्से को छुनेवाला पुलिस विभाग . ऑरकुट और फेसबुक जैसे सामाजिक साईट पर कई पुलिस वाले दिखने लगे है अपने विचारो और तस्वीरो के साथ. कुछ ने तो इसे अपने जीवन में आरहे बदलाव का माध्यम बनाया है ,कुछ अपनी ट्रेनिंग में आ रहे पलो को दोस्तों -जनता के साथ बटना चाहते है. इसमें नवनीत सिकेरा का ऑरकुट प्रोफाइल बहुत हद तक सामाजिक और थोड़े उनके निजी पलो से आम जनता को अवगत करवाता है. एनकाउंटर स्पेसिअलिस्ट नवनीत ने तो ब्लॉग की दुनिया में भी कदम रख दिया है . यह अपने कामो को जनता के बीच में ले जाने का एक बेहतर माध्यम है इन अधिकारियो के लिए जो प्राय राजनेताओ की तरह आम जनता के दरबार में नहीं जाते . पर सभी नवनीत की तरह परिपक्व अधिकारी नहीं है. कुछ नए पुलिस अफसरों का प्रोफाइल पढ़ कर तो लगेगा ही नहीं कि किसी आईपीएस श्रेणी के अधिकारी का प्रोफाइल आप पढ़ रहे है , विशेष करके जब वे पब्लिकली ये दावा करे कि वे दोस्ती, नेट्वर्किंग के साथ- साथ महिलाओ के साथ डेटिंग के लिए ऑरकुट पर है और उनकी पसंदीदा फिल्मे कुछ संजीदा फिल्मो के साथ कुछ इस प्रकार से है -अँधेरी रात में दिया तेरे हाथ में, जंगल में मंगल, कम्सिनो का कातिल, हुस्न के लुटेरे, प्यासे शैतान, गुलाबी राते, तनहा जवानी जैसी फिल्मो हो तो आम जनता को सोचना पड़ जाये गा कि किस तरह के अफसर रास्ट्रीय पुलिस अकेडमी हमे तैयार कर के दे रहा है. और अगर उक्त व्यक्ति यह भी कहे कि रात में सोने से जाने के पहले "फ टीवी" यानि फैशन टीवी देखना उसे पसंद हो तो थोडी चिंता होना लाजमी हो जाती है . अगर इस तरह के मानसिकता के अधिकारी के पास कोई महिला पीडिता जायेगी तो उसके साथ कैसा व्यहवार होगा ये कल्पना के दायरे के बाहर है. और वो किस तरह से अपने से नीचे महिला अधिकारियो के साथ पेश आयेगे ये भी चिंता का विषय है.
कुछ युवा अधिकारी अपने कठिन ट्रेनिंग के क्षणों को भी बाटते दिखे है , इनमे महिलाओ को पुरुष अधिकारियो के साथ कंधे - से - कन्धा मिलाकर कठिन ट्रेनिंग लेते देखना यादगार क्षणों में है.
फेस बुक में भी आपको एक महिला पुलिस अधिकारी दिख जाये गी पर अपनी कविताओ , तस्वीरो और व्यक्तिगत चर्चो के कारण ,इनमे कही भी वे स्त्री मुद्दों पर चर्चा करती हुई नहीं दिखी है. न ही पुलिस में स्त्रीओ की इस्थिति पर कुछ कहते या जनता को अपनी कथ्नियो से अवगत करते हुए नज़र आयी है. दुःख की बात है कि इस सोशल साईट का उपयोग अभी तक आम जनता को कई मुद्दों पर जागृत करने के लिए किया जासकता है , पर किया नहीं जा रहा है. कुछ युवा अधिकारियो का साहितिक लगाव भी उनकी कम्युनिटी देख कर पता चल जारहा है और उनकी संजीदगी का भी अंदाजा लगाया जा सकता है जैसे "अल्लामा मुहम्मद इकबाल ", लव -ट्रुए(true divinity), , उर्दू पोएट्री, अहमद फ़राज़, परवीन शाकिर , दीवाने ग़ालिब, बैच मेट की कम्युनिटी ,.कुछ अधिकारियो का पञ्च लाइन उनके जज्बे के बारे में बतलाता है जैसे " फलक को जिद है जहाँ बिजलिया गिराने की , हमे जिद है वहां एशिया बनाने की ." इनमे महिला अधिकारी अपने आपको पूरी तरह से सिमित रखी है. उनका प्रोफाइल सिर्फ उनकी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है. कुछ सन्देश या संबाद बटता नहीं दिख रहा है.

कुछ आम जनता ने अपने पसंदीदा अधिकारियो के फेन क्लब बना लिए है, कुछ ने आने वाले सिविल अधिकारियो की कम्युनिटी बना ली है ताकि वे एक दूसरे का उत्साह बर्धन कर सके . कुछ पुलिस वालो का उत्साह वर्धन करने के भी कम्युनिटी बनी हुई है. आनेवाले दिनों में पुलिस अधिकारी किसतरह से इन सामाजिक साईट का उपयोग केवल अपनी तस्वीरो दर्शन से निकल कर जनता को कानून की पेचिदिगियो , कम्युनिटी पोलिसिंग को समझाने के लिए, जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए , अपने मुश्किलात बटने और मुशीबत साँझा करने , नेताओ के दबाब से खुद को अलग करने , अपनी बेहतर सेवा और अपने अधिकारों की लडाई के लिए करते है ये तो वक़्त ही बताए गा. दूसरी ओर जनता उनके पास जा कर केवल वाह-वाही करने के अलावा कितनी उनसे जानकारिया प्राप्त करने के लिए , अपने अधिकारों की जानकारी के लिए ,समाज सेवा के लिए इस संपर्क का उपयोग करती है यह तो आनेवाला वक़्त ही बताये गा.
एक और याहू ग्रुप है "इंडियन टॉप कॉप" का जिसमे आईपीएस श्रेणी के अधिकारी के अपने विचार और विभिन्न जानकारिया आपस में बाटते है पर यह केवल उनके लिए है बाहर वालो के लिए नहीं. पर इनमे पोस्ट किये गए स्लाइड , मेसेज , परिचर्चा कभी ज्ञान्बर्धक और हास्यप्रद भी होती है.


माधवी श्री

बुधवार, 23 सितंबर 2009

महिला मुक्ति संगठनो की सच्चाई

आज जहा महिलाये हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है वही उनपर दूसरी और लगातार जद्तियो- अत्याचार की खबरे भी लगातार आ रही है . २००९ में जहा आई ए एस की सर्विस में महिला ब्रिगेड ने अपना परचम लहराया है तो वही दूसरी और रास्ट्रीय महिला आयोग ,विभिन्न राज्यों की महिला आयोगों, महिला अपराध सेल के समक्ष महिलाओ के खिलाफ बढती जद्तियो के आकडे भारत में महिलाओ की स्थिति के दो पहलू उजागर करते है. एक और जहा महिलाओ के प्रति समाज ,माँ- बाप का रवैया बदला है वही समाज में पूरी तरह से अपेक्षित बदलाव नहीं आये है . इस कारण जिसतरह के कामो के लिए महिलाओ को चुना जा रहा है उससे समाज का जो जटिल चेहरा उभरता है वो यही कहता है कि महिलाओ को स्थान तो मिल रहे है पर निर्णय लेने वाले पदों के लिए नहीं .इसी कारण मिस मेरठ तो प्रियंका तो चुन ली जाती है पर अपने मनपसंद के काम के लिए घर से बहार निकल कर शोषण के अंत हीन दलदल में वो फस जात है अंत में सम्पति के अधिकार के लिए बोखालाई प्रियंका के हटो माँ- बाप का खून हो जाता है . प्रियंका की कहानी तथाकथित आधुनिक महिलाओ के शोषण और हार की कहानी है और निक्कमी व्यवस्था ,दोहरे माप दंड के समाज की कहानी है. ये उन तामम महिला संगठनो और महिला आयोगों के निकामेपन की कहानी है जो उदित नारायण, मटुक नाथ या यू कहे हाई प्रोफाइल टीवी में प्रर्दशित केसों के लिए समय तो निकल लेती है पर जरूरतमंद लड़कियो को सब्र का पाठ पढ़ने के अलावा इनके पास कोई काम नहीं रहता.
पंचायती राज में भले ही महिलाओ को आरक्षण मिलगये हो ३३% तक और बिहार में तो ५०% आरक्षण दे दिए गए है ,पर महिला सरपंच का काम उनके पति -बेटा -पिता या घर का कोई पुरुष संभालता है ऐसी खबरे प्राय आती रहती है. ऐसा नहीं है कि यह समाचार सिर्फ पंचायत के दरवाजे से आते है राजनितिक, व्यावसायिक , पत्रकारिता, फिल्म हर तरह के पेशो से इस तरह कि सूचना आती रहती है. महिलाओ की तरक्की के पीछे उसकी परवारिक पृष्ठ भूमि का होना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है. यही समाज का असली चेहरा है.
संसद में भी जो महिला आरक्षण की मांग पिछाले ११ वर्सो से टरकई जा रही है उसके पीछे भी पुरुष सांसदों की असुरक्षा की भावना काम कर रही है. वे सीट बढ़ने की बात मानने पर आरक्षण देने का इशारा तो कर रहे है पर जो सीटे अभी है उनमे से बटवारा नहीं चाहते. ये सिर्फ संसद की सच्चाई नहीं है वल्कि हमारे घरो की भी सच्चाई है. जहा हम अपनी बेटियो को अपने हिस्से से कुछ नहीं देना चाहते बल्कि अलग से कुछ देने पर विस्वास करते है. इसी कारण हम सहर्ष दहेज़ तो देना स्वीकार करते है पर सम्पति में उसका हक़ अभी तक अस्वीकार करते है.

यह लेख मेरा "ब्रेकिंग न्यूज़" नामक मासिक पत्रिका में "आइना" कालम में छपा था उसके पिछाले अंक में . उसी से साभार