JAGO लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
JAGO लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 19 नवंबर 2010

वाल्मीकि समाज


ये है कालीचरण वाल्मीकि ,जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि जन विकाश मंच , बदायूं .इसके अलावा इस फोटो में मुकेश कुमार वाल्मीकि और अनिल विराट भी है. कालीचरण वाल्मीकिने २००५ से वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए लग गए. वे मल सर पर ढोने के प्रबल विरोधी है. इस कारण वे लगातार इस काम के लिए सक्रिय है. तत्कालीन डी एम बदायूं -अमित गुप्ता और यूनिसेफ के सहयोग के कारण प्रशासन का भी सहयोग उसे इस काम में मिल रहा है. कालीचरण वाल्मीकि के मन में अपने समाज के इस अमानवीय हालत के लिए इतनी पीड़ा है कि वे लगातार उसके उत्थान की बाते सोचते रहते है. वे गाँव - गाँव जा कर वाल्मीकि समाज को समझाने कि कोशिश करते है कि लोग भिखारी से भी दूरी बना कर बात नहीं करते पर हम लोगो से करते है. इस कारण यह पेशा हमे छोड़ देना चाहिए ,इसमें सम्मान नहीं है. उनके साथ के लोग कहते है कि हमारे घर पर अगर मुर्दा भी पड़ा हुआ है तो लोग कहेगे कि पहले हमारे घर का काम करके जाओ फिर अपने घर का मुर्दा उठाना. हमारे प्रति संवेदन शीलता लोगो की नाम मात्र की नहीं है. हमारे घर की जवान बेटी अगर किसी के घर मल उठाने जाती है तो उसके साथ बदतमीजी भी हो सकती है. इस लिए ये सब काम हम छोड़ने की वकालत करते है अपने समाज के लोगो से. इस पेशे से जुड़े हमारे लोगो को चर्म रोग ,श्वास रोग, पोलिओ की बीमारी हो जाती है.
कालीचरण वाल्मीकि कहते है शिक्षा से हमारे समाज के कुछ लोगो में सामाजिक परिवर्तन आया है. वे घर साफ सुथरा रखते है. कुछ लोग बाहर कमाने चले गए है तो वे जब गाँव आते है तो लोग उनसे घृणा नहीं करते. अनिल विराट का कहना है कि उनके समाज से उनकी बुआ विदेश में अमेरिका में है उनोह ने पैसे भेज कर उनका घर पक्का बनवा कर दिया है. जो डीपीआरओ ( जिला पंचायत अधिकारी ) के घर के सामने है. उनके समाज से एक परिवार इंग्लैंड में रहता है जिनकी एक बेटी ब्रिटिश airways में एयरहोस्टएस है. कुछ लोग समाज के तरक्की कर चुके है पर अभी काफी लोग मल ढोनेवाली नरक की जिंदगी में पड़े है. उनेह ऊपर उठाना कालीचरण वाल्मीकि,मुकेश कुमार वाल्मीकि और अनिल विराट के जीवन का लक्ष्य है. कालीचरण वाल्मीकि अपने समाज के लोगो को धमकी भी देते है कि अगर उनोह ने यह काम नहीं छोड़ा तो बेटी और रोटी का रिश्ता उनसे तोड़ लिया जाये गा. आज world toilet day है . इस दिन के लिए ये कहानी इन संघर्षशील लोगो को समर्पित.
माधवी श्री

शनिवार, 9 अक्टूबर 2010

अलीगढ और " आशा "


मेरी अभी हाल की अलीगढ की यात्रा में जो मुझे देखने को मिला वो था हमारा देश भारत का एक महत्वपूर्ण अंग गाँव . अलीगढ के शहरी इलाके से थोड़ी दूर पर सरमस्तपुर गाँव है . यहाँ यूनिसेफ , अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग के प्रोफेस्सर नूर मोहमद और राज्य सरकार के स्वस्थ विभाग के सहयोग से नवजात शिशुओ के मृत्यु दर को रोकने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है. सबसे मजेदार जो बात लगी मुझे यहाँ पर कि सरकारी विभाग के कर्मचारी देश कि सेवा से ज्यादा अपने ओहदे की मान मर्यादा की रक्षा के चक्कर में अपना ज्यादा समय गवा देता है या कहे लगा देता है. गाँव की गरीब कम पढ़ी लिखी औरतो को जब " आशा " बनने का मौका मिला तो वे जी जान से कुछ रुपयों की खातिर इस समाज सेवा में जुट गयी. २०००-३००० रुपये मासिक आमदनी के एवज में वे घर- घर जा कर सरकारी हस्पताल में बच्चा पैदा करने की महत्ता के बारे में बतलाने लगी. पर हमारे गाँव के रस्ते इतने सुन्दर है कि बेचारियो को यातायात कि कोई सुविधा नहीं है , सिर्फ पैदल उनेह जाना पड़ता है. जब मैंने यही बात वहां के सरकारी स्वस्थ अधिकारी से कही कि वे सम्बंधित सरकारी डिपार्टमेंट को जा कर कहे कि रोड अच्छा बनादे ताकि गाडियो को चलने में आसानी हो या ये "आशा" साईकिल चला कर घर- घर जा कर और ज्यादा काम कर सके गी तो सरकारी अधिकारी ने कहा मैडम हम दूसरे डिपार्टमेंट में दखल नहीं दे सकते.
अब सोचिये ये सारे डिपार्टमेंट बने है देश सेवा के लिए पर ये आपसी अहंकार में ही उलझे पड़े है.

शुक्रवार, 11 जून 2010

भोपाल गैस कांड -कुछ सवाल

भोपाल गैस कांड से कुछ सवाल उठाते है - जैसे कि क्या किसी भारत के आम आदमी के सहायता हेतु भारत का कोई भी मुख्य मंत्री अपनी प्लेने दे सकता है ? कोई मुख्य सचिव सीधे फ़ोन उठा कर किसी आम जनता की रवानगी के लिए कदम उठा सकते है, कोई पुलिस अधीक्षक किसी आम जनता के लिए इतनी तत्परता से काम कर सकता है जैसा कि ANDERSON के केस में हुआ. हमारे देश में DM सीधे -मुंह तो आम जनता से बात नहीं करती पर ANDERSON के केस में उसे अपनी गाड़ी ही पकड़ा दी....इसे कहते है बिजली की गति से काम करना . कौन कहता है हमारे नौकरशाह और नेता ढीले ढाले है......?
फिर हम संप्रभुता सम्प्पन देश है , जिसके मुंह में तमाचा मार कर ANDERSON पूरी चाक- चौबंद भारतीय पुलिस सुरक्षा में नेताओ की अत्यधिक तत्परता में भाग गया या भगा दिया गया . हमसे अच्छे तो अमेरिकी है जिसकी सरकार अपने आदमी / नागरिक को बचाने के लिए हमारे नेताओ की कान पकड़ कर काम करवा लेते है और हम है कि अपने ही देश के २० हजार आम जनता के कातिल की भागने में मदद करके बाद में कोर्ट - कचहरी में २५ साल से नाटक कर रहे है इंसाफ दिलवाने का....पता नहीं मीडिया बंधू इस पर क्यों इतना भिड़े हुए है... आज की तारीख में उसपर भी भरोसा करने का मन नहीं करता ... पर फिर भी उन्ही के कारण यह मुद्दा लोगो तक फिर से जिन्दा हुआ है... कही मीडिया बंधू अपनी ताकत जातवा कर सरकार से कुछ ऐठने के चक्कर में तो नहीं है ....बिना भाव के तो तरकारी भी नहीं बिकती यहाँ पर फिर ये तो मीडिया की ताकत की बोली है....जितनी ताकतवर मीडिया उतनी बड़ी उसकी बोली....गुलाम है हम आज भी तभी वर्दी में खड़ा पुलिसवाला भगवा देता है अपने ही देशवाशियो के कातिल को ....ये सोच कर कि कातिल सफ़ेद चमड़ी वाला है जिसने हम पर वर्षो शासन किया....हाय रे आजादी ....मेरा भारत महान....

बुधवार, 24 मार्च 2010

जागरूक जनता और नए राज्य

राज्य बनाना आसान है पर न्याय दिलाना कठिन. राज्यों की संख्या बढा कर हम अशंतुष्ट को संतुष्ट तो कर सकते है पर पीडितो को न्याय तभी मिलेगा जब नए राज्यों में भी भ्रष्टाचार , भाई- भतीजावाद ,बईमानी पाव नहीं पसरेगी . जागरूक जनता ही भ्रष्टाचार को फैलाने से रोक सकती है .भ्रष्टाचार को अगर रोकना है तो हमे जनता को जागरूक करना पड़ेगा .
जनता नए छोटे राज्यों की मांग इसलिए करती है कि उनेह छोटे राज्यों कि मांग इसलिए करती हिया कि उनेह छोटे-मोटे कामो के लिए अपने दूरदराज गाँव - कस्बो से राज्य की राजधानी में आना पड़ता है अपना छोटा -छोटा काम करवाने के लिए भी. अगर वे अपने ही गाँव -कस्बो से कम दूरी पर अपना काम करवा ले तो उनेह इतनी दूर पर अपना काम करवाने के लिए राजधानी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे .इसके लिए सरकार को सरकारी काम - काज का विकेन्द्रीयकरण करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए ताकि जनता को सुविधा मुहैया हो सके . न कि एक जगह सारी शक्ति को केन्द्रित करके रख देना चाहिए . राज्यों कि राजधानी में ठहरने , खाने -पीने ,यातायात की समस्या से लेकर बिचौलियो ,सरकारी बाबुओ के नखरे तक उनेह झेलने पड़ते है . अगर सरकार ग्रामीण जनता की इन समस्यायों का समाधान कर दे तो जनता राज्यों के बटवारे की मांग को खुद ख़ारिज कर देगी .
जनता को यह भी समझाना होगा कि जो नए गठित राज्य है क्या इससे वहां के निवासियो का क्या भला हुआ है, विकास हुआ है ?जमीनों के लगातार बेहताशा बढ़ते दाम विकास का सूचक नहीं है, न ही नए -नए मॉल कपड़ो की दुकाने . स्कूल , कालेज , अस्पताल , बेहतर जीवन - शैली , पर्यावरण को कम नुकसान होना आदि ये विकास के सूचक है . क्या ये किसी नव गठित राज्यों में पुराने राज्यों की तुलना में जनता को बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सका है? अगर हाँ तो नए राज्यों का गठन सही हिया वर्ना गलत . झारखण्ड जैसे नए राज्य के गठन से वहां की जनता को क्या मिला
सिवाय कोड़ा जैसे मुख्यमंत्री के वर्ना खनिज सम्पदा से भरा यह राज्य अपने राज्यवासियो के साथ और बेहतर हो सकता था . वही बिहार जैसा राज्य अच्छे नेतृत्व क्षमता के कारण आज प्रगति की राह पर चल रहा है . मायावती के आने से दलितों का कितना भला हुआ या विकास हुआ ? दलितों के लिए स्कूल , कालेज ,अस्पताल खुलवाने की बजाय इस महिला ने इतने पार्क और मुर्तिया बनवा दी कि आनेवाले समय में लोग मायावती को " मुर्तिवती " या "पार्कवती " कहा करेगी . एक अध्यापिका होकर भी मायावती ने शिक्षा की जगह केक काटने और पार्क जैसे विलासिता पूर्ण चीजो को को महत्व दिया . जनता द्वारा दिए गए अवसर को उनोहने सही उपयोग नहीं किया .
इस कारण जनता को आनेवाले दिनों में सही नेतृत्व के लिए प्रयासरत होना चाहिए और उनेह समर्थन देना चाहिए बजाय कि नए राज्यों की मांग को . इसके लिए मीडिया को जनता को तैयार करना पड़ेगा सही रास्ता दिखाकर.

शनिवार, 13 मार्च 2010

PAID NEWS- POLITICAL PARTIES FIRST TIME CHEATED BY MEDIA HOUSES.

There was a seminar today on MALPRACTICE OF ADVERTISMENTS BEING PURVYED AS NEWS in Speaker’s Hall, of Constitution Club, Panel were Election Commissioner Mr. S.Y. Qureshi,Leader of the Opposition: Ms. Sushma Swaraj ,CPI (M) General Secretary: Mr. Prakash Karat ,Congress spokesman: Mr. Manish Tewari ,Prasar Bharati Chairperson: Ms. Mrinal Pande ,Editorial Director: Mr. T.N. Ninan ,& politician Mr.Ansari were there.
The whole debate was that this is the first time the corruption of media has pinched the political parties interests otherwise corruption was there also but at that time it was managed by political parties in their interest . But now political parties are paying money but the media houses are taking money from both the parties and praising & accusing both- opposition & ruling party . So it is hurting political parties interests . What I feel that political parties are demanding principle in dishonesty.
This is not that political parties are not aware of dishonesty of media houses, they are very much aware of the media houses malpractices toward their employees either in terms of paying them less, making them working late, throwging their story in dustbin if it is harming the interest of owners. But time non of the political parties are interested in raising this issues.
This time they are raising the issues because media’s marketing managers are making fool out of them by taking money from all the parties so they are feeling victimized. Look at the mind track of media baron they feel that till now politician has used the country to make money and served their own purpose but now this marketing managers of media houses & media owners are becoming more smart then politician so thay are fooling them and making money out of them. Might be our political bosses are not liking it so they want to control media so that media can work accourding to their wishes.
In democracy opinion force the people to take a decision - “which party to vote or not” so the role of media is very important over here .Now media houses are able to realize its power and (mis)using it.Now their powers heat is hurting the political bosses’s interest so they are worried.
When I asked Sushma Swaraj that in our country a media student who is coming out of media education institution after paying 1lacs fees and after working for six month- one year are not able to fetch a job , how he/ she afford to be honest for how long.How long his/her family is going to make them support. She said – is this a place for the empowerment of stringers and Manish Tiwari of Congress also replied in the same tone. It shows that political parties are not interested in the exploitation of the small journalists or younger lot they are more interested in controlling media for their own interest.
Ms Swaraj has complain that media call politician corrupt , now how corrupt they have became?
But who will tell her few smart people in media has learned the corruption from them only .
Has anyone asked these rich editors- how many farm houses they are owning?
The big question is who is going to put a bell in the neck of a cat!!!!!!!!
One good point raised by my fellow journalist friend that when in the era of everyone from sports person , film stars to businessmen paying the media houses to get their published why bashing politician alone…..!!!!!!!!!!!!

गुरुवार, 28 जनवरी 2010

स्वयाम्बर राहुल महाजन का

मीडिया की स्थिति कार्यक्रम के चयन के मामले में दिनोदिन उसके सोच के दिवालियेपन का धोतक होती जा रही है. पहले राखी सावंत का स्वयाम्बर अब राहुल महाजन का . राखी का स्वयाम्बर तो समझ में आता भी है पर राहुल महाजन . राहुल किस दृष्टि से एक योग्य वर नज़र आते है यह तो किसी भी साधारण समझ वाले आदमी की समझ में न आये . पर टीआरपी के इस दौर में सही -गलत की पहचान लगता है मीडिया में क्षीद होती जा रही है. पहले स्वयाम्बर उस व्यक्ति या स्त्री का होता था जिसके गुडो की चर्चा दूर -दूर तक होती थी. राहुल महाजन के गुडो (?) की भी चर्चा मीडिया में पिछले कुछ वर्षो से खूब रही है . चाहे वो ड्रग लेने से लेकर जेल जाने सम्बंधित हो या शादी के बाद पत्नी की मार-पिटाई फिर तलाक़ से सम्बंधित हो. राहुल के गुडो का बखान यही नहीं रुकता है ,बिग बॉस में महिला कलाकारों से उनकी नजदीकियो को लेकर रोज अख़बार रंगे रहते थे. इतनी जानकारियो के बाद भी अगर कोई परिवार अपनी लड़की की शादी राहुल से करना चाहेगा तो कहना पड़ेगा कि आज के बाज़ार में सब कुछ संभव है.बाज़ार इस लिए कि आज पूरा समाज एक बाज़ार में तब्दील हो गया है जो बिक रहा है वो टिक रहा है. चाहे गलत या सही. क्या जीवन मूल्यों के ये माप- दंड हमे सही रास्ते पर ले जाये गे दूर तक. अर्थशास्त्र में दो तरह के फायदे होते है- छोटे समय के लिए और दूसरा लम्बे समय के लिए . अर्थशास्त्र कहता है कि लम्बे समय के फायदे के लिए छोटे समय के फायदे को दरकिनार कर देना चाहिए . पर आज समाज और मीडिया का हर कदम यह बतलाता है कि छोटे समय का फायदा अपनाओ , आगे किसने देखा है तो लम्बे समय के फायदे भी किसने देखे है .क्या ये सोच हमे आगे तक ले जायेगी ? एक और सोच यह हो सकती है कि मीडिया किसी गरीब -काबिल , हुनरमंद ,जूझारू लड़के को इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सामने लाये .इस कवायत से समाज,चैनल और उस लड़के का भी भला हो सकता है और समाज के सामने एक सुन्दर - स्वस्थ आदर्श भी स्थापित हो सकेगा. इससे समाज यह सोचने पर मजबूर हो सकता है कि इस ज़माने में संघर्ष ,मेहनत से भी आकाश की बुलंदिया छुई जा सकती है बजाय कि केवल किसी नामी पिता के नाम के सहारे अपने हिलते डुलते वजूद को समाज में खडा करना . पर समाज -मीडिया क्या यह करने के लिए तैयार है ? अगर नहीं तो आनेवाले दिनों में मीडिया समाज का प्रहरी होना का हक भी खो देगा. वह दिन दूर नहीं कि जब लोग मीडिया , नेता , नौकरशाह सभी को एक साथ खडा कर के कोसना शुरू कर देगे. अभी तक तो जनता मीडिया के माध्यम से नेता , नौकरशाह और समाज की बुरईयो का मुकबला करती आयी है. जिस दिन वो इस अंतर में फर्क करना बंद कर देगी उस दिन मीडिया समाज में खुद को कहा खडा पायेगा. मीडिया को आनेवाले दिनों में इस पर जल्दी कुछ ठोस सोचना चाहिए वरना कही देर न हो जाये और फिर " का वर्षा जब कृषि सुखानी ...."

शुक्रवार, 8 जनवरी 2010

पत्रकार मित्र को कुछ लिखना हो शीला दीक्षित पर

अगर किसी पत्रकार मित्र को कुछ लिखना हो शीला दीक्षित की बाहरवालों को दिल्ली में आने की सलाह पर तो यह बता दे शीला जी को कि दिल्ली को विकाश के लिए देश का कितना प्रतिशत बजट मिलता है और गरीब गाँव को कितना. अगर देश के गरीब गाँव को भी अगर इतना मिलना शुरू हो जाये और उसका विकाश शुरू हो जाये तो कोई दिल्ली नहीं आना चाहेगा.
जब देश का पैसा लगा हो किसी जगह तो हर देशवासियो का अधिकार होता है उस जगह पर.

शनिवार, 26 दिसंबर 2009

पत्रकार से बेहतर दिल्ली सरकार के बस ड्राईवर

दिल्ली सरकार के बस ड्राईवरओ की शुरुआती तन्खावह पन्द्रह हज़ार रुपये होती है , फिर उसमे कुछ सेनिओर या बड़े वाहन से जुड़ा ALLOWANCE अगर मिला दिया जाये तो कुल मिला कर उनकी तन्खाव बीस हज़ार हो जाती है .
पर हमारे मीडिया में एक पढ़े - लिखे पत्रकार की शुरुआती तन्खावह क्या होगी ज्यादा से ज्यादा ५- १० -१५ हज़ार. इससे ज्यादा तो बिलकुल नहीं.
तो हुए न दिल्ली सरकार के बस ड्राईवर पत्रकार से बेहतर.
तो आगे से दिल्ली सरकार के बस ड्राईवर बनियो पर पत्रकार न बनियो.

गुरुवार, 24 दिसंबर 2009

टेनिस खिलाडी रुचिका गिरहोत्रा की दोस्त अनुराधा के नाम

हरियाणा पुलिस के पूर्व डी.जी.पी एस. पी. एस. राठोर को सजा मिलने के ठीक घंटे भर बाद जमानत मिलजाना हमारे न्याय- व्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था की जो दयनीय तस्वीर पेश करती है उससे भविष्य के प्रति हमारा शंकालु होना स्वाभिविक है. .राठोर को टेनिस खिलाडी रुचिका गिरहोत्रा से १२ अगस्त १९९० में अश्लील हरकतों और आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में ६ महीने की सजा हुई है. उस समय रुचिका गिरहोत्रा की उम्र केवल १४ साल थी.इंसाफ न मिलने से और घरवालो की लगातार परेशानी से परेशान होकर रुचिका गिरहोत्रा ने २९ दिसंबर १९९३ को मोत को गले लगा लिया था. ऊपर से यह दिखता है कि पीडिता को न्याय नहीं मिला , एक पुलिसवाले ने अपने रशूख का इस्तेमाल किया.
पर परत दर परत अगर इसे ध्यान से देखा जाये तो आप पाए गे कि अकेले राठोर के बस की बात नहीं थी रुचिका के परिवार के साथ गुंडागर्दी करके बच के निकाल जाने का. वो स्कूल क्या कम जिम्मेदार है जिसने रुचिका को निर्दोष जानते हुए भी उसे स्कूल से निकाल दिया ? उस स्कूल में पढनेवाले बच्चो के माता - पिता क्या कम दोषी है जिनोह ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ नहीं उठाई, जबकि मीडिया शुरू से रुचिका के साथ खड़ा था .अगर आज उनिह में से किसी अभिबवाक के बच्ची के साथ यह हुआ होता तो वे सारे समाज को कोसते .

अगर आम जनता और उसके स्कूल के साथी रुचिका को इंसाफ दिलवाने में जरा सी भी दिलचस्पी दिखलाते तो शायद यह केस इतना लम्बा नहीं खीचा होता. जब रुचिका की एक दोस्त का साहस आज राठोर को जेल हवा खिलवाने का परवान निकलवा सकता है तो ,उसके पूरे दोस्तों की मशकत कितना बड़ा परिणाम समाज के सामने रख जाती . राठोर जैसे लोग अपने -आप में अकेले कभी शक्तिशाली नहीं बन सकते, जब तक समाज चोर दरवाजे से इनके साथ न खड़ा हो . राठोर जैसे पुलिस वाले जानते है कि समाज के कई करता-धर्ता उनका मुखर विरोध कभी नहीं करेगे बल्कि चोर दरवाजे से उनसे अपने गलत कामो के लिए उल्टा और सहयोग लेने आयेगे .
दूसरा पहलू : राठोर जैसे लोगो को परिवारवालों का भी खूब सहयोग मिलजाता है जबकि रुचिका जैसे पीड़ित लोगो के परिवारवाले भी पूरे परिदृश्य से गायब होना या झुक जाना ज्यादा पसंद करते है .क्या राठोर की पत्नी और उसे जानने वालो ने उसका सामाजिक बहिष्कार किया ? उल्टा उनकी पत्नी कोर्ट रूम में उसके साथ खड़ी होकर उनके साथ होने का प्रमाण दे रही थी.क्या लोगो को राठोर को सामाजिक निमंत्रण सूची से बाहर निकला ? अगर न्याय के लिए यही हमारी प्रतिबधता है तो न्याय का यही हाल होगा और राठोड जैसे लोग तुरंत सजा के बाद जमानत पा कर हंसा करेगे . आरोपी को परिवार का सहयोग मिलने वाली बात सिर्फ राठोर के सन्दर्भ में ही नहीं और कई केस जैसे आर के शर्मा - शिवानी भटनागर , प्रियदर्शनी मट्टू, जेस्सिका लाल के केस में भी हम देखते है. धनञ्जय को फासी की सजा में उसकी पत्नी और उसका पूरा परिवार उसे निर्दोष साबित करने के लिए खड़ा था पर पीडिता /मृतिका के परिवार वालो का कुछ पता नहीं था .
आखिर में: इस पूरे परिदृश्य में महिला संगठनो का तो कुछ पता ही नहीं, उनके धरना- प्रदर्शन कहा गए ? और राष्ट्रीय महिला आयोग , राज्य महिला आयोग ? इनकी भूमिका तभी परदे पर आती है जब टीवी या मीडिया वाले इनको झझोरते है.
अंत में : बिना मीडिया की पैरवी के किसी को इंसाफ मिलना इस देश में इतना क्यों मुश्किल है?
माधवी श्री

संध्या और औरत होने की पीड़ा

बहुत अच्छा लिखा है संध्या ने या ये कहू कि महिला होने का कर्त्तव्य अदा किया है. बहुत पहले ये रिपोटिंग मैंने पढ़ी थी , जब मै कॉलेज में थी कोलकाता मै. यकीन मानिये वो रिपोर्टिंग आज भी मेरे दिमाग में उतनी ही ताजा है जितनी कि आज पढ़ कर. आप कह सकते है कि उस रिपोर्टिंग का HORROR आज भी मेरे दिमाग से नहीं गया है. मेरे ख्याल से किसी भी लड़की या स्त्री के दिमाग से नहीं जा सकता. ये रिपोर्टिंग उस समय KOLKATA 'S TELEGRAPH के WOMEN section में निकली थी . आज भी ये कहानी हर अख़बार में है छापी है वर्सो बाद . औरतो का दर्द सिर्फ खबर बन कर रह जाता है. जजों- वकीलों के लिए बहस का मुद्दा भर . सबूतों की तलाश में उसकी जिंदगी इंसाफ के लिए दम तोड़ देती है पर साबुत नहीं जुटा पाता है - न समाज न इंसाफ के पैरोकार . मजे की बात हैकि उनकी कहानी पिंकी जैसी अकेली महिला सामने लाती है , महिला संगठन का इसमें कोई रोल नहीं , वो तो कही बैठ कर" दान - चंदे " का मामला सुलझा रही होती है. वर्षो से औरत पर बलात्कार करना उसे काबू में या बदला लेने का माध्यम रहा है. इसलिए बलात्कारी को इतनी काम सजा नहीं दे कर छोड़ा जाना चाहिए. उसे एक हत्यारे से भी बड़ी सजा होनी चाहिए क्यों कि उसने जीते जी एक इन्सान की हत्या की है.
लिखना तो बहुत चाहती हूँ इस पर इसलिए नहीं कि ये मेरा पेशा है बल्कि मै सिद्दत से महसूस करती हूँ तभी लिख पाती हूँ . पर मै आज लिखने के बजाय आपको कुछ पढवाना चाहती हूँ. एक नयीलेखिका है , उसने भी बहुत सिद्दत से इस पर कुछ लिखा है. संध्या पेशे से विदेशी कंपनी में नौकरी करती है और किसी से प्रेम ( जो हर लड़की इस उम्र में करती है ....). आप उसके लिखे को जरूर पढ़े
http://jaanahaitaaroseaage.blogspot.com/

बुधवार, 2 दिसंबर 2009

बेटी बनाना

बेटी बनाना एक ऐसा काम है जहाँ दायित्वा तो है पर दायित्व के साथ अधिकार नहीं है. बेटिया घर की इज्ज़त होती है , घर के अन्दर का सारा काम संभालती है, घर के बहार कैसे रहे, कैसे चले कि घरवालो की इज्ज़त बरक़रार रहे ये सब उसे सिखाया जाता है . घर पर आफत - विपत आने पर वे अपने गहने , नगदी, जमा - पूजी परिवार को सौप देती है. पर कभी प्रश्न नहीं कर सकती कि इन पैसो का क्या किया जाये गा? कभी परिवारवालों से नहीं मांग सकती कि आज उसे संपत्ति से कुछ चाहिए क्यों कि वो भी कुछ बनना चाहती है. ऐसा कर के वो परिवार की गरिमा को धक्का पहुचती है .
ऐसा सोच आज भी हमारे समाज में मौजूद है. उसके बुरे वक़्त में उसके दिए हुए गहने- रुपये उसे नहीं मिल पाते . ये एक कटु सच्चाई है आज भी हमारे समाज की . बेटे अगर सम्पति में हिस्सा मांगे तो समझ में आता है समाज के ठेकेदरो को पर बेटी अगर हिस्सा मागे तो नहीं समझ में आता है उनेह .तब उनेह लगता है कि कही कुछ गड़बड़ हो रहा है. ये तो समाज के पढ़े- लिखे सम्पन्न तबके की बात हो गयी.
आज भी समाज के अति गरीब तबके में माँ- बाप बेटियो को बेच देते है अपनी थोड़ी सी गरीबी थोड़े देर के लिए मिटने के लिए. उनेह मालूम है कि वे किस दल- दल में अपनी बेटी को धकेल रहे है पर न सरकार इस दिशा में कोई कड़े कदम उठती है न कोई स्वयं सेवी संगठन इस दिशा में कोई ठोस करवाई कर रही है. स्वयं सेवी संगठन सिर्फ सेमिनार करने तक खुद को व्यस्त रख रही है. अपने बच्चो को बेच देनेवालों का बचाव सरकार - मीडिया उनके गरीबी का हवाला देकर अपराध को हल्का करने की कोशिश करती है , उनेह गरीब माता पिता का ख्याल आता है, उस मासूम बच्चे का नहीं जो अब नरक से भी बदतर जीवन जीने के लिए धकेल दिया जा रहा है. इस अपराध के ज्यादातर शिकार लडकिया ही होती है. फिर यौन शोषण का लम्बा दौर शुरू हो जाता है उनके लिए . क्या ये मुद्दे घरेलु हिंसा कानून का हिस्सा नहीं बनने चाहिए ? ये बच्चिया तो यह भी नहीं जानती कि उनका क्या हक और मानवीय अधिकार है ? इन चीजो के लिए उनेह जागृत कौन करे गा? अभी तो हमारा पूरा मीडिया- समाज फैशन और स्टाइल सिखाने के पीछे लगा पड़ा है युवाओ और जनता को अधिकार के लिए जागृत करने की फुर्सत उसे कहा है ? फिर इस सब से निचले तबके और पिछड़े समाज की तो उसे और भी चिंता नहीं है. अगर चिंता जाता भी दी जाती है कागजो पर तो उन तक कौन पहुचायेगा जिन तक ये पहुचना चाहिए.

ऐसा नहीं है कि स्थिति स्याह और बुरी ही है ,बहुत सी लडकियो के माता - पिता अपनी बेटियो के लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करते है और उनके बेहतर भविष्य की कल्पना करते है .पर अफ़सोस यह है कि ऐसे लोगो की संख्या समाज में कम है . आज भी लड़की को इस लिए पढाया जाता है कि उसके लिए एक अच्छा लड़का मिलजाए किसी तरह से , इस लिए नहीं कि लड़की का विकास हो , वो एक व्यक्ति की तरह उभर कर आये. उसे पहचान मिले.आज भी स्त्री की स्थिति शून्य इकाई की तरह है जिसकी कीमत वही होती है जिस इकाई के साथ वो जुड़ जाती है. माता -पिता को यही लगता है कि शादी के बाद ये बोझ रुपी बेटी दामाद के पास चली जाये . ६० - ७० के दशक में जब लडको ने अनपढ़ बीबी के बजाय पढ़ी - लिखी लडकियो को तरहीज देनी शुरू कर दी तो घरवाले दर से बेटियो को पढ़ने लगे कि दामाद घर पर बेटी को वापस न पटक जाये. तब से आज तक लडकियो की स्थिति में कोई बड़ा उलट फेर नहीं हुआ है , हा वे पढ़ी -लिखी जरूर हुई है ,हर क्षेत्र में उनकी उपस्थिति बढ़ी है पर स्थिति शायद वही है - आज भी उसे भोग्या समझा जाता है. व्यक्ति से वक्तित्व तक का उसका सफ़र बहुत ही कटीला है.

शुक्रवार, 27 नवंबर 2009

विनीता काम्टे २६/११ के शहीद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अशोक काम्टे कि पत्नी है . उनोह ने अभी एक पुस्तक लिखी है "To The Last Bullet",इस में उनोह ने उन कारणों की पड़ताल करने की कोशिश की है जिन कारणों से उनके पति और अन्य पुलिस अधिकारियो की मृत्यु हुई . उनका यह प्रयास न्याय पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ,एक महिला होकर उनोहने चुपचाप घर में बैठ कर नियति को स्वीकार करने की बजाय लड़ना बेहतर समझा . मेरी यह पोस्ट उनके जज्बे को सलाम है, उनकी जुझारू प्रवृति को सलाम है जिस में सच्चाई की तह तक जाने की ईमानदार कोशिश है.
उनके इस प्रयास से शायद पुलिस के अन्दर की खामियो को बहार लाने में मदद मिलेगी. एक बात और , अगर यही काम किसी पत्रकार ने किया होता तो और भी अच्छा लगता .

बुधवार, 25 नवंबर 2009

बिहारी और मराठी -बीच में देश का संविधान

महाराष्ट्र की विधान सभा में जो हुआ उसके लिए केवल राज ठाकरे एंड कंपनी को दोषी ठहराना काफी नहीं है. राजनितिक स्तर पर कांग्रेस , बीजेपी , एनसीपी की चुप्पी देश की एकता के लिए घातक सिद्ध हो रही है .किसी भी भाषा को नीचा दिखा कर किसी भी भाषा को ऊपर उठाया नहीं जा सकता है. हिन्दी को नीचे गिरा कर मराठी भाषा को स्थापित नहीं किया जासकता , न ही वो आम जनता के बीच कभी मान्य होगी .कोई भी भाषा जनता अपनी जानकारी बढ़ने के लिए ,या भाषा प्रेम या उस मिटटी में रहते -रहते जाने- अनजाने सीख जाती है. उसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त दवाव की जरूरत नहीं होती. जब दबाब की जरूरत हो तो समझ ले आपसी प्रेम में दरार है या जरूरत की कमी है या कोई पक्ष हीनता बोध का शिकार है. जबरदस्ती तो आप किसी बच्चे को भी आज के ज़माने में कुछ सिखाने पर मजबूर नहीं कर सकते .
राज ठाकरे एंड कंपनी का इस तरह का बर्ताव क्या मराठी भाषा और मराठियो के लिए परेशानी का सबब नहीं बन जायेगा आनेवाले दिनों में ? आज की दुनिया में जब विश्व में हर जगह हर प्रदेश भाषा के लोग मिल जाते है ऐसी स्थिति में अगर महाराष्ट्र के बहार रह रहे मराठियो के साथ अगर दुर्वह्वार होता ही तो क्या राज ठाकरे एंड कंपनी उनेह बचाने आएगी. जो पढ़े -लिखे मराठी चुप रह कर राज ठाकरे एंड कंपनी को अपना समर्थन दे रहे है क्या वो घर से बहार निकल कर अपना मुकाम हासिल करने जायेगे तो क्या उनेह अगर इस तरह के बर्ताव का सामना करना पड़ा तो उनेह कैसा लगेगा?
अगर राज ठाकरे एंड कंपनी को मराठी भाषा और मराठी मानुष की इतनी चिंता है तो मराठी भाषा के उत्थान के लिए उनोह ने क्या योजना चलाई है ? उनके विकाश के लिए क्या योजनाये बनाई है सिवाय के उत्तर भारतियो को पीटने के. अगर bihari प्रतियोगिता परीक्षा दे कर नौकरी प्राप्त करता है तो उनेह मराठियो को भी मेहनत के लिए प्रेरित करना चाहिए और अगर वे प्रतियोगिता परीक्षा पास कर के नौकरी में आते है तो शिकायत तो होनी नहीं चाहिए.
सिर्फ अगर कोई वह पैदा हुआ हो इस कारण से वहां की चीजो पर अपना अधिकार जाताना चाहता है तो उसे अपने आपको उस स्थान के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए न कि कोई और आकर मेहनत करे और उस जगह का विकास करे और जब फल प्राप्त करने का समय ए तो भूमि पुत्र जग गए.
और अंत में बिहार - यूपी के नेताओ के लिए कई दिनों से यह खतरे की घंटी बज रही है कि वे अपने प्रदेश में विकास के कार्यक्रम को तेजी से चलाये और साथ ही साथ सामाजिक विकास, परिवर्तन के भी बारे में सोचे, बिना उसके कोई भी विकास पूरी तरह से सफल नहीं होगा. विदेशो - देश में बसे कईयुवा bihari ऑरकुट के माध्यम से बिहार में बदलाव के बारे में सोच रहे है , बिहार सरकार को चाहिए कि वे उनेह विकास के कार्यक्रम से जोड़े और प्रदेश को इसका पूरा लाभ पहुचाये.

POLICE & NEW MEDIA

बदलते समय के साथ नई युवा पीढी भी बदल रही है . समाज भी बदल रहा है और समाज के हर हिस्से को छुनेवाला पुलिस विभाग . ऑरकुट और फेसबुक जैसे सामाजिक साईट पर कई पुलिस वाले दिखने लगे है अपने विचारो और तस्वीरो के साथ. कुछ ने तो इसे अपने जीवन में आरहे बदलाव का माध्यम बनाया है ,कुछ अपनी ट्रेनिंग में आ रहे पलो को दोस्तों -जनता के साथ बटना चाहते है. इसमें नवनीत सिकेरा का ऑरकुट प्रोफाइल बहुत हद तक सामाजिक और थोड़े उनके निजी पलो से आम जनता को अवगत करवाता है. एनकाउंटर स्पेसिअलिस्ट नवनीत ने तो ब्लॉग की दुनिया में भी कदम रख दिया है . यह अपने कामो को जनता के बीच में ले जाने का एक बेहतर माध्यम है इन अधिकारियो के लिए जो प्राय राजनेताओ की तरह आम जनता के दरबार में नहीं जाते . पर सभी नवनीत की तरह परिपक्व अधिकारी नहीं है. कुछ नए पुलिस अफसरों का प्रोफाइल पढ़ कर तो लगेगा ही नहीं कि किसी आईपीएस श्रेणी के अधिकारी का प्रोफाइल आप पढ़ रहे है , विशेष करके जब वे पब्लिकली ये दावा करे कि वे दोस्ती, नेट्वर्किंग के साथ- साथ महिलाओ के साथ डेटिंग के लिए ऑरकुट पर है और उनकी पसंदीदा फिल्मे कुछ संजीदा फिल्मो के साथ कुछ इस प्रकार से है -अँधेरी रात में दिया तेरे हाथ में, जंगल में मंगल, कम्सिनो का कातिल, हुस्न के लुटेरे, प्यासे शैतान, गुलाबी राते, तनहा जवानी जैसी फिल्मो हो तो आम जनता को सोचना पड़ जाये गा कि किस तरह के अफसर रास्ट्रीय पुलिस अकेडमी हमे तैयार कर के दे रहा है. और अगर उक्त व्यक्ति यह भी कहे कि रात में सोने से जाने के पहले "फ टीवी" यानि फैशन टीवी देखना उसे पसंद हो तो थोडी चिंता होना लाजमी हो जाती है . अगर इस तरह के मानसिकता के अधिकारी के पास कोई महिला पीडिता जायेगी तो उसके साथ कैसा व्यहवार होगा ये कल्पना के दायरे के बाहर है. और वो किस तरह से अपने से नीचे महिला अधिकारियो के साथ पेश आयेगे ये भी चिंता का विषय है.
कुछ युवा अधिकारी अपने कठिन ट्रेनिंग के क्षणों को भी बाटते दिखे है , इनमे महिलाओ को पुरुष अधिकारियो के साथ कंधे - से - कन्धा मिलाकर कठिन ट्रेनिंग लेते देखना यादगार क्षणों में है.
फेस बुक में भी आपको एक महिला पुलिस अधिकारी दिख जाये गी पर अपनी कविताओ , तस्वीरो और व्यक्तिगत चर्चो के कारण ,इनमे कही भी वे स्त्री मुद्दों पर चर्चा करती हुई नहीं दिखी है. न ही पुलिस में स्त्रीओ की इस्थिति पर कुछ कहते या जनता को अपनी कथ्नियो से अवगत करते हुए नज़र आयी है. दुःख की बात है कि इस सोशल साईट का उपयोग अभी तक आम जनता को कई मुद्दों पर जागृत करने के लिए किया जासकता है , पर किया नहीं जा रहा है. कुछ युवा अधिकारियो का साहितिक लगाव भी उनकी कम्युनिटी देख कर पता चल जारहा है और उनकी संजीदगी का भी अंदाजा लगाया जा सकता है जैसे "अल्लामा मुहम्मद इकबाल ", लव -ट्रुए(true divinity), , उर्दू पोएट्री, अहमद फ़राज़, परवीन शाकिर , दीवाने ग़ालिब, बैच मेट की कम्युनिटी ,.कुछ अधिकारियो का पञ्च लाइन उनके जज्बे के बारे में बतलाता है जैसे " फलक को जिद है जहाँ बिजलिया गिराने की , हमे जिद है वहां एशिया बनाने की ." इनमे महिला अधिकारी अपने आपको पूरी तरह से सिमित रखी है. उनका प्रोफाइल सिर्फ उनकी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है. कुछ सन्देश या संबाद बटता नहीं दिख रहा है.

कुछ आम जनता ने अपने पसंदीदा अधिकारियो के फेन क्लब बना लिए है, कुछ ने आने वाले सिविल अधिकारियो की कम्युनिटी बना ली है ताकि वे एक दूसरे का उत्साह बर्धन कर सके . कुछ पुलिस वालो का उत्साह वर्धन करने के भी कम्युनिटी बनी हुई है. आनेवाले दिनों में पुलिस अधिकारी किसतरह से इन सामाजिक साईट का उपयोग केवल अपनी तस्वीरो दर्शन से निकल कर जनता को कानून की पेचिदिगियो , कम्युनिटी पोलिसिंग को समझाने के लिए, जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए , अपने मुश्किलात बटने और मुशीबत साँझा करने , नेताओ के दबाब से खुद को अलग करने , अपनी बेहतर सेवा और अपने अधिकारों की लडाई के लिए करते है ये तो वक़्त ही बताए गा. दूसरी ओर जनता उनके पास जा कर केवल वाह-वाही करने के अलावा कितनी उनसे जानकारिया प्राप्त करने के लिए , अपने अधिकारों की जानकारी के लिए ,समाज सेवा के लिए इस संपर्क का उपयोग करती है यह तो आनेवाला वक़्त ही बताये गा.
एक और याहू ग्रुप है "इंडियन टॉप कॉप" का जिसमे आईपीएस श्रेणी के अधिकारी के अपने विचार और विभिन्न जानकारिया आपस में बाटते है पर यह केवल उनके लिए है बाहर वालो के लिए नहीं. पर इनमे पोस्ट किये गए स्लाइड , मेसेज , परिचर्चा कभी ज्ञान्बर्धक और हास्यप्रद भी होती है.


माधवी श्री

सोमवार, 9 नवंबर 2009

क्या आप औरतो कि इज्ज़त कर के उस पर अहसान करते है.

प्राय आपको हमारे समाज में ऐसे धुरंदर मिल जाये गे जो आपको बार -बार याद दिलाते रहते है कि वे औरतो की कितनी इज्ज़त करते है. ऐसे सज्जनों का एक बंधा-बंधाया मानसिक दृष्टिकोण होता है कि स्त्रियों की इज्ज़त करनी चाहिए और ये एक बहुत महत्वापूर्ण कार्य है और इस कार्य को करने पर स्त्रियों की इज्ज़त में कितना इजाफा होता है यह तो मुझे नहीं मालूम पर ये सोचते है कि इनकी इज्ज़त में इजाफा जरूर होना चाहिए क्योंकि आखिरकार ये महिलाओ की इज्ज़त जैसा महत्वपूर्ण कार्य जो कर रहे है.
प्राय अधिकतर पुरुष इन विचारो से ग्रषित मिलते है .पर उनका भी दोष नहीं है आखिरकार हमारा समाज उनेह बचपन से यही बताता आया है कि वे लड़कियो से श्रेष्ठ है और लड़कियो की इज्ज़त कर वे उनपर बड़ा अहसान कार रहे है. क्यों की वर्षो से आजतक लड़कियो के जिन्दा रहने का हक उसके पैदा होने के पहले उसके घरवाले तय करते है कि उसे इस संग दिल समाज में आना चाहिए या नहीं. आज भी अगर कोई माता -पिता अपनी बेटी को बराबरी का दर्जा देते है तो लोग उनेह चेतावनी स्वरुप कहते है "बेटी को बेटा जैसा बना रहे है , बाद में नतीजा भुगतिएगा. सरकार चाहे जितने भी इश्तहार लगवा ले पर जब तक आम जनता के सोच में परिवर्तन नहीं आता ये स्वरुप नहीं बदल सकता. इस अथक कार्य के लिए समाज के हर हिस्से से प्रयास होते रहना चाहिए. तभी बदलाव की हवा चल सकती है .

बुधवार, 7 अक्टूबर 2009

स्त्री और साधू

एक जेन कहानी सुनाने का मन कर रहा है आपको (शायद आपको पसंद आये ) - दो monk कही यात्रा कर रहे थे, एक युवा था एक थोडा बुजुर्ग . नदी के किनारे उनेह एक स्त्री मिली जो नदी पार करना चाहती थी पर उसे तैरना नहीं आता था. उसने साधुओ से प्राथना की कि नदी पार करने में वे उसकी सहायता करे. जब युवा साधू उसकी मदद करना चाह रहा था तब बुजुर्ग साधू ने उसे मना किया कि उनेह स्त्रीयों को हाथ लगाने की मनाही है. स्त्री ने फिर साधू से विनय की . युवा साधू ने उसके विनय को सुनते हुए उसे अपनी पीठ पर बिठा लिया और तैर कर नदी पार हो गया, पार हो कर उसने स्त्री को वही नदी किनारे उतार दिया. बुजुर्ग साधू को यह सब पसंद नहीं आया . जैसे ही वे मठ पहुचे , उसने तुंरत सभी मठ वासियो को बताना शुरु कर दिया कि युवा साधू ने लड़की को कंधे में विठा कर कर नदी पार करवाई है. सभी उसकी बाते ध्यान से सुनने लगे. जब युवा साधू से पुछा गया तो उसने बुजुर्ग साधू की और देख कर कहा - मैंने तो लड़की को सिर्फ नदी पार करने तक ढोया , और नदी पार करते ही उसे उतार दिया आप तो उसे अभी तक ढो रहे है....
हमारे देश में बहुत सारे लोग है जो औरतो को दिमाग में ढोते फिरते है..ये कहानी उनके लिए है...और उनके लिए भी जो बेकार कि चीजो को अपने दिमाग में जगह देते है...

मंगलवार, 18 अगस्त 2009

शाहरुख़ और महारास्ट्र के किसान

परसों रविवार को टाईम्स ऑफ़ इंडिया या कहे सभी बड़े अखबारों और न्यूज़ चंनेलो की ख़बर थी कि शाहरुख़ के साथ अमेरिका में एअरपोर्ट पर बदसलूकी हुई जाँच के दौरान । अभी तीन दिनों में भी मीडिया का बुखार नही उतरा शाहरुख़ के साथ बदसलूकी पर। ४०%-२०% कवरेज शाहरुख़ को मिल रही है सभी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर ,पर ४० किसानो की आत्महत्या पर किसी मीडिया कर्मी ने इतना कागज नही रंगा। टाईम्स में यह स्टोरी शाहरुख़ वाली न्यूज़ के साथ थी पर एक-दो कालम में ख़तम कर दी गयी वही शाहरुख़ वाली न्यूज़ अन्य पन्नो पर भी चली फोटो के साथ प्रमुखता से , हर किसी की राय ली जा रही है कि क्या शाहरुख़ के साथ जो बरतओ हुआ वो सही था या ग़लत , उचित या अनुचित .किसी ने किसानो की अत्महत्यावाला मुद्दा इतनी तीव्रता से नही उठाया जितनी तीव्रता से शाहरुख्वाला मुद्दा उठाया । क्या ४० किसानो की जान इतनी सस्ती है कि किसी मीडिया कर्मी को इससे जुड़े सरकार की ग़लत नीतियों, अफसरों की लापरवाही ,किसानो की अज्ञानता , आम जनता की संवेदनहीनता पर ऊँगली रख सके । कोई सवाल - जवाव का सिलसिला इस पर सुरु क्यो नही होता की इतनी कर्ज माफ़ी बाद भी क्यो इतने किसान आत्महत्या करे चले जा रहे है। जिस स्वाइन फ्लू बीमारी पर रोज इतने पन्ने रंगे होते है है रोज उससे मरनेवालों की संख्या भी किसानो की आत्महत्या की संख्या से कम है। २७ लोग स्वाएन फ्लू से मरे है ।
मेरा यह कहना है की कही हम आउट ऑफ़ प्रोपोसन हो कर इस लिए तो नही सोच रहे है कि फ्लू के साथ होस्पिटालो का लंबा चौडा कारोबार जुडा है पर किसानो के साथ अभी तक मीडिया की कोई मिलीभगत नही हुई है, न शाहरुख़ की तरह उनका कोई पीआरओ है, ना वो शाहरुख़ की तरह उनेह चाय पिला सकते है , न गिफ्ट दे सकते है। न ही उन गरीब किसानो से जुड़ कर कोई स्टेटस सिम्बल का अहसास किसी मीडिया कर्मी को होगा। वो तो बिचारा घरपर डींग भी नही मार सकेगा की वो किसी सुपर स्टार से मिल कर आया है।
हां एक बात और : क्या राजीव शुक्ला इतनी आसानी से किसी आम नागरिक का फ़ोन उठा ते जो मुसीबत में फसा हो और उसकी मदद के लिए किसी अफसर तो ताबड़तोड़ फ़ोन करते। नही कभी नही। क्या यही जनतंत्र है। क्या यही आम जनता का राज है। सच कहते है शाहरुख़ " थोड़ा और विश करो , डिश करो"
हम आम जनता विश ही नही करती तो लातम -जूतम तो खायेगे ही। शाहरुख़ के साथ बद्सलोकी और ४० किसानो की जान क्या एक ही मुद्दा है? ६२ साल की आज़ादी के बाद हमने जो चुना वो सामने है । मरता गरीब आदमी जो पत्रकारों के लिए उतना अहम् नही है पर सुपर स्टार के साथ अमेरिका का सलूक देश के लिए चिंता का विषय है। गहन चिंता का विषय है।
मजे की बात ये है कि शाहरुख़ अमेरिका जाते रहेगे , सारे सुपर स्टार जाते रहे गे , बेचारे किसानो का हाल वही का वही रहेगा ............

शनिवार, 14 जून 2008

IIMC KA DIKSHANT SAMAROH-KUCH BAATE

IIMC ke dikshant samaro ke hi-tea fuction par kuch purush media person bahut gambhir vishay par baat-chit kar rahe the.Thoda aap bhi sun ligiye-ek mahashay kah rahe the ,suna hai aap us ladki se shadi karne wale hai.Dusra- nahi,nahi...Pahla-arreeee who to sab ko yahi kahti phir rahi hai.....Dusra - kahne do...Pahle ke muh se ek bhaddi si hasi nikal ti hai.....he.he.he...!!!!.
Maan me aaya -yaar ye kutta panti to har jagah kar rakhi hai kuch kya jada tar media walo ne .aaj agar nahi karte to kya kuch chala jata.Mujeh kabhi -kabhi lagta hai bekar ke sidhant wagera padhaye jate hai hame.Suru se hi bitchiness -kutapatti bachcho ko sikha do unka jivan bhi safal,aapna to pata nahi, par kam se kam bechare is bekar ke naitikta ke bojh se to bach jaye ge sare jivan bhar ke liye.

शनिवार, 31 मई 2008

PURUSH CHINTAN

PURUSO KO MAHILAO KI STHITI PAR CHINTAN KARNA BAHUT PASAND HAI.UNHE LAGTA HAI BINA UNKE "MAHILA UDHDHAR YOJNA" BEKAR HO JAYE GI.AISA HI KUCH RAVISH JI KI TIPANNI PADH KAR LAGA VIBHA JI KE LEKH KE BARE ME.UNKE HISAB SE KHABAR ME JO LADKIYA AATI HAI WO HAMARI BETI ME SAMIL NAHI HAI. ACHHA MAI IS PAR REACT KYO KAR RAHI HO? KHAIR YE MERI KAMJORI HAI.

MAHILAYE YE KYO NAHI SOCHTI KI UNHE BHI PURUSO PAR CHINTAN SURU KAR DENA CHAHIYE. AAKHIR VARSO SE UNHONE HI TO UNKI DEKHBHAL KI HAI GHAR PAR. AAB BLOG PAR HI SAHI.
CHALO BAHNO JUT JAO. HAMSE JADA PURUSH KHUSH HOGE ISPAR!!!!!!!!!!!!!!!!!